{"_id":"6539700c41795d5821060087","slug":"mohan-bhagwat-will-come-to-sarsawa-today-jayant-chaudhary-in-jhabiran-na-news-c-30-1-sha1002-12008-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरसावा में आज आएंगे मोहन भागवत, झबीरण में जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरसावा में आज आएंगे मोहन भागवत, झबीरण में जयंत चौधरी
Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा के लिए आज का दिन बेहद अहम होगा। श्री कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में देश भर के साधु-संत जुटेंगे, जिसमें सर संघचालक मोहन भागवत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना भी किया। भूमि पूजन का कार्यक्रम सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। सरसंघचालक मोहन भागवत कार्यक्रम में 11 बजे पहुंचेंगे। करीब दो घंटे रुकने के बाद वह सहारनपुर के पंत विहार स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में भी शिरकत करेंगे। इस महोत्सव के बाद सरसंघचालक दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर इसमें पांच सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 50 कांस्टेबल, 80 होमगार्ड, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है।
उधर, सरसावा से करीब चार किलोमीटर दूर झबीरण गांव में रालोद मुखिया जयंत चौधरी पहुंचेंगे। वहां पर एशियन खेलों की पदक विजेता प्राची चौधरी का सम्मान समारोह होगा। उधर, झबीरण में 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें रालोद मुखिया जयंत चौधरी 10:30 बजे पहुंचेंगे।
जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
सहारनपुर। झबीरण में होने वाले सम्मान समारोह को लेकर बुधवार को रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष राव कैसर, चौधरी धीर सिंह, विधायक अशरफ अली खान और पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां कर ली गई है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
खेलों के प्रोत्साहन को लेकर रालोद सबसे आगे : राष्ट्रीय अध्यक्ष
सहारनपुर। वहीं, रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने भी कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी देश के ऐसे पहले सांसद है जिन्होंने अपनी पूरी सांसद निधि खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए खर्च करने की घोषणा की है। हाल ही में उन्होंने अपनी सांसद निधि से जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत को 50 लाख रुपये, 400 मीटर रनिंग ट्रैक और 10 लाख रुपये रेसलिंग मेट व कबड्डी मेट के लिए दिए हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी, महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर, योगेश चौधरी, अरविंद मुखिया, दीपेंद्र, राहुल और अभिषेक आदि मौजूद रहे।