फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Modi warns lawyers, said- this would be on condition rally in Meerut

वकीलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी चेतावनी, कहा- इस शर्त पर होगी यहां रैली

Wed, 01 Feb 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 01 Feb 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Modi warns lawyers, said- this would be on condition rally in Meerut
हाईकोर्ट बेंच मांग

हाईकोर्ट बेंच की संघर्ष समित‌ि ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर एक बड़ा ऐलान किया है। लंबे समय से अपने शहर में हाईकोर्ट बेंच का इंतजार कर रहे वकीलों का कहना है क‌ि पीएम मोदी रैली करने से पहले हमसे मिले। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते कहा क‌ि अगर मोदी नहीं मिले तो रैली का विरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन


मेरठ में 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर वह रैली करेंगे। लेकिन इससे पहले एक प्रेस वार्ता में समिति के चैयरमैन गजेंद्र पाल स‌िंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री 5000 वकीलों को रैली से पहले मिलने का समय दें या बेंच के संबंध में कोई बयान जारी करें। ऐसा ना होने पर मेरठ में होने वाली मोदी की रैली का विरोध करेंगे।' इतना ही नहीं पश्चिम में जहां भी मोदी की रैली होगी वहीं विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया क‌ि पिछले कई सालों से समिति मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रही हैं, लेकिन आज तक उनकी मांग को लेकर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed