फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cm akhilesh bole, sarkar bani to meerut mein metro train chalaenge

अखिलेश बोले, भाजपाइयों से रहना सावधान, ये समाज को तोड़ने का काम करते हैं

Wed, 08 Feb 2017 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 08 Feb 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh bole, sarkar bani to meerut mein metro train chalaenge
मेरठ में सभा करते अखिलेश-राहुल

क्रांतिधरा मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। भाजपाइयों का रास्ता समाज को तोड़ता है। वहीं, राहुल ने कहा कि गठबंधन के रूप में बनी युवाओं की यह शक्ति यूपी को बदल सकती है। दोनों नेताओं ने मेरठ के मुद्दों और उद्योगों पर भी फोकस किया। मंगलवार को यहां नौचंदी मैदान पर हुई संयुक्त रैली के अलावा अखिलेश ने अलग से किठौर, हस्तिनापुर, सरधना और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में रैलियों को संबोधित किया।

विज्ञापन


मंच  पर आते ही माइक संभालते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि साइकिल तो हाथ छोड़कर भी तेज चलती है। फिर उसके हैंडल पर ‘हाथ’ है तो वह कितनी तेज दौड़ सकती है, अंदाजा लग सकता है। बोले कि भाजपाइयों से सावधान रहना। गलती मत करना। ये समाज को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य बदलेगा। सपा और कांग्रेस की आंधी चल रही है। दूसरे दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जोग लोग आंधी की बात करते हैं, उन्हें बताना है कि हम आंधी से टकराएंगे भी और साइकिल भी खूब चलाएंगे।

विज्ञापन

बुनकर-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को मदद का वादा

cm akhilesh bole, sarkar bani to meerut mein metro train chalaenge
सपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश ने सीधा संवाद भी किया। बोले कि मेरठ बुनकरों का शहर है। मैंने बुनकरों की सबसे ज्यादा मदद की है। सरकार बनी तो कैंची और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की खास मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम क्रिकेट खेलते हैं और हम ही विशेष सुविधाएं देंगे। सपा के विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि 108, 102 एंबुलेंस शानदार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने यूपी 100 चलाई, जो किसी घटना पर 10 से 15 मिनट में पहुंचती है। बोले कि स्मार्ट सिटी बनाने की बारी आई तो हमने मेरठ और रायबरेली का नाम इसमें शामिल किया। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर में ही नहीं, मेरठ में भी मेट्रो ट्रेन चलाएंगे। शहरों में 24 और गांवों में 16 घंटे बिजली दी। इस बार गांवों में भी 24 घंटे बिजली मिलेगी। 

15 लाख कहां हैं, दो लाख तो मैंने दिए
नोटबंदी पर बोले कि पूरे देश को लाइन में लगा दिया। लोगों की जान चली गई पर किसी के खाते में 15 लाख तो क्या 15 हजार भी नहीं आए। हमने ही लाइनों में मरने वालों के परिजनों की दो-दो लाख रुपये की मदद दी। एक महिला ने लाइन में बच्चे को जन्म दिया तो बैंक वालों ने उसका नाम खजांची रख दिया। हमने उसके परिवार की भी दो लाख से मदद की।

सब जानते हैं किसने मनाया था रक्षाबंधन
अखिलेश बोले कि मोदी ने ‘स्कैम’ शब्द में हमारे साथ बुआ जी को भी शामिल कर लिया। सब जानते हैं कि बुआ के साथ रक्षाबंधन किसने मनाया था। तीन-तीन बार उनसे मिलकर सरकार बनाई। मोदी मेरठ आए थे तो क्या देकर गए? दिया है तो सपा ने। उन्होंने कहा कि यह यूपी के भविष्य का चुनाव है। गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। सीट बंटवारे पर कहा कि कई बार दिल बड़ा करना पड़ता है और दोस्ती कंजूसी से नहीं होती है।

कोई सूट-बूट वाला लाइन में दिखा क्या

cm akhilesh bole, sarkar bani to meerut mein metro train chalaenge
अखिलेश की रैली में कड़ी सुरक्षा

राहुल गांधी ने कहा कि मेरठ क्रांतिधरा है। यहां अंग्रेजों के कंपनी राज के खिलाफ आजादी का बिगुल बजा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए तरीके से कंपनी राज खड़ा किया है। इसे यहीं से खत्म करना होगा। बोले कि मोदी के ढाई साल के कार्यकाल में 50 पूंजीपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। सवाल किया कि नोटबंदी के बाद कोई सूट-बूट वाला आदमी बैंक की लाइन में लगा दिखा क्या? 60 फीसदी धन 50  परिवारों को दिला दिया और कहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म कर रहे हैं। वादा किया था दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। मिला क्या? जहां जाते हैं, बस अच्छे दिन के झूठे वायदे करते हैं। मोदी ने 15 लाख का वादा किया, लेकिन दिया नहीं। बोले कि जब यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी तो कारीगर, बैग बनाने वाले, स्पेयर पार्ट बनाने वाले ऐसे लाखों युवाओं को खुद का व्यवसाय करने के लिए लोन दिया जाएगा। कहा कि मोदी ने तो किसानों से भी झूठे वादे किए। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ किया गया।

विज्ञापन

बातें हों मेक इन लखनऊ, मेरठ जैसी

cm akhilesh bole, sarkar bani to meerut mein metro train chalaenge
सपा समर्थक

राहुल ने कहा कि मैं यूपी को दुनिया की फूड फैक्ट्री बनाना चाहता हूं। बरेली के बांस, फीरोजाबाद के कांच, अमेठी के टमाटर, प्रतापगढ़ के आंवला, मेरठ के बैट जैसे उद्योगों को विकसित किया जाएगा। लखनऊ से पैक आम पर यदि लखनऊ की मुहर हो, बैट पर मेरठ की मुहर हो, सेंचुरी मारकर यदि क्रिकेटर यह सोचे कि यह मेरठ का बैट है तो कैसा रहे? उन्होंने कहा कि मेक इन लखनऊ और मेक इन मेरठ जैसी बातें होनी चाहिए। छोटे उद्योगों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। बोले कि यह शक्ति युवाओं की है, जो यूपी को बदल सकती है। मोदी को हटाना चाहती है। कहा कि यहां के युवा मेक इन यूपी चाहते हैं। इसे नफरत से बांटा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अखिलेश और उनके गठबंधन के बाद प्रदेश में सपा-कांग्रेस की आंधी आ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी गुस्सा फैलाते हैं और यूपी प्यार का प्रदेश है।

मुख्यमंत्री की जान को खतरा जताया गया है

cm akhilesh bole, sarkar bani to meerut mein metro train chalaenge
सपा की रैली में भारी भीड़

आतंकी गतिविधियों को देखते हुए मुख्यमंत्री की जान को खतरा बताया गया था इसल‌िए लखनऊ हाईकमान ने इस आशय का पत्र जिलाधिकारी और एसएसपी को भेजते हुए सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए। लखनऊ से जारी पत्र में बताया गया था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जेड स्पेशल श्रेणी एवं एनएसजी सुरक्षा से कवर हैं। इनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है। मुख्यमंत्री को विभिन्न आतंकी संगठनों और राष्ट्रविरोधी तत्वों से खतरा है। जिसको देखते हुए उन्हें मानकों के अनुरूप कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं, राहुल गांधी एसपीजी सुरक्षा से कवर हैं। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ और एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने सोमवार को हैलीपैड और नौचंदी मैदान की सुरक्षा व्यवस्था परखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed