फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   modi sarkaar ne

मोदी सरकार ने जगाया राष्ट्रीय सोच का भाव : राज्यवर्धन राठौर

Wed, 24 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 24 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
modi sarkaar ne
बाबा औघड़नाथ मंदिर में राजवर्धन सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा की महानगर तिरंगा यात्रा का मंगलवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार ने देश में राष्ट्रीय सोच का भाव पैदा किया है। इसी की बदौलत आज हम विश्व समुदाय के सामने सिर ऊंचा करके चलते हैं।
विज्ञापन

भाजपा की तिरंगा यात्रा 16 अगस्त से शुरू होकर लगातार पूरे शहर में 22 अगस्त तक चली। 23 अगस्त को पूरे महानगर की तिरंगा यात्रा औघड़नाथ मंदिर से शुरू हुई, जिसका शहीद स्मारक पर समापन हुआ। इस अवसर पर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने स्वयं पूरी यात्रा में बाइक चलाई। इससे पहले औघड़नाथ मंदिर में पहले जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। शहीद स्मारक पर कहा कि मैं सेना में रहा हूं और शहीदों व शहादत को जानता हूं।
विज्ञापन

जिन लोगों ने कुर्बानी देकर हमें आजाद कराया और उसके बाद जिनकी कुर्बानियों की बदौलत आज सुरक्षित हैं, उनके हम सदैव ऋणी रहेंगे। मेरठ क्रांति धरा है और यहां के युवाओं में तिरंगा यात्रा के दौरान आज भी वही जोश और जज्बा साफ नजर आया। यह यात्रा पूरे देश में 175 स्थानों पर एक साथ आयोजित हुई, जिसका आज समापन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक सोच के साथ नहीं, बल्कि आजादी की 70 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय भाव के साथ आयोजित की गई। इससे देश प्रेम का संदेश गया है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि इस तरह की यात्राएं युवाओं को देश के लिए सोचने को प्रेरित करती हैं। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने की और संचालन तिरंगा यात्रा प्रभारी विवेक रस्तोगी व महानगर महामंत्री कमलदत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान विनीत अग्रवाल शारदा, संजीव जैन सिक्का, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, ललित नागदेव, डा. सोमेंद्र तोमर, अजय गुप्ता, सुनील अग्रवाल, विवेक वाजपेयी, नरेंद्र उपाध्याय, वीनस शर्मा, वेद पांडे, पार्षद राजकुमार मुन्ना, सहंसरपाल, संजीव पुंडीर, पंकज राजपूत, आलोक सिसौदिया, गजेंद्र शर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता, अमित शर्मा, अंकित सिंघल, दलजीत सिंह, डा. अंजू वारियर, प्रवेश त्यागी, सरला शर्मा, संगीता पंडित, आशीष बंसल, संदीप रेवड़ी, विजय आनंद अग्रवाल, नीरज त्यागी, विशाल सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed