फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Modi government's decision on triple divorce, Shagul said, husband gets punishment

तीन तलाक पर बड़ा फैसला: शागुल ने कहा- प्रताड़ित करने वालों को मिले कड़ी से कड़ी सज़ा

Wed, 19 Sep 2018 09:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 19 Sep 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Modi government's decision on triple divorce, Shagul said, husband gets punishment
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में फोन पर दिए गए तलाक ने शागुल की जिंदगी को बदरंग कर दिया। तीन तलाक के अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद सामने आईं शागुल चाहती है कि उन्हें अपमानित और प्रताड़ित करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दीं जाएं। 

विज्ञापन

 
रायवाला की रहने वाली शागुल का निकाह 18 नवंबर 2016 को हुआ था लेकिन वह मुश्किल से दो से ढाई माह ही ससुराल में रह पाई। उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। मांग पूरी नहीं हुई तो गर्भवती हालत में उसे घर से निकाल दिया गया, तब से लेकर अब तक वह अपने अब्बू के घर पर ही है। इसी बीच शागुल ने एक बेटे को जन्म भी दिया। इसके बाद उसने और उसके परिवार ने बेटे का वास्ता देकर शौहर को बुलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह शहर छोड़कर बाहर चला गया। तमाम कोशिश के बाद भी शागुल का घर नहीं बस पाया। हद तो तब हो गई, जब कुछ दिन पहले शौहर ने शागुल को फोन पर तलाक दे दिया। उलेमाओं ने भी इसे तलाक करार दिया। शागुल अब एक नन्ही सी जान के साथ अपने मायके में जीवन यापन कर रही हैं।

विज्ञापन

तीन तलाक को लेकर अध्यादेश मंजूर होने के बाद बुधवार को पीड़िता ने आगे आकर अपना दर्द बयां किया। पीड़िता का कहना है कि उसका प्रयास यही था कि बेटे पर अब्बू का साया बना रहे। शौहर ने फोन पर तलाक देकर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ किया। अब बस मैं यही चाहती हूं कि दोषियों को सजा मिले और मुझे इंसाफ।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed