{"_id":"685daa12a712e037d60a5f18","slug":"mock-drill-sdrf-rescues-four-youths-who-drowned-in-ganga-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103335-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल : गंगा में डूबे चार युवकों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल : गंगा में डूबे चार युवकों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचाया
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान महिला को इलाज के लिए के जाते चिकित्सक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए हस्तिनापुर के मनोहरपुर गंगा घाट पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गंगा किनारे मॉक ड्रिल किया।विभिन्न गतिविधियों व बाढ़ जैसे हालातों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी एवं एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गंगा किनारे एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग व थाना पुलिस प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। गंगा में डूबे चार युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने कैसे सुरक्षित बचाया और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार के लिए कैसे उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, यह सब मौके पर किया गया। बाढ़ राहत कार्यों के लिए जिला नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने मॉक ड्रिल के दौरान गंगा में डूबे हुए व्यक्तियों को बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार के बारे में बताया।
एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी हर स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां को पुख्ता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ जैसी स्थिति से कैसा निपटा जाए, पानी में डूबते हुए व्यक्ति को कैसे सुरक्षित बचाया जाए और कैसे उसका उपचार किया जाए, इसके लिए एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग की टीम से मॉक ड्रिल कर समीक्षा की गई।
विज्ञापन
कई अधिकारी मौजूद रहे
मॉक ड्रिल में तहसील मुख्यालय से एडीएम अंकित कुमार, नायब तहसीलदार निरंकार सिंह, राजस्व टीम में नीरज कुमार, जितेंद्र वर्मा, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, जिला नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी, सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार, डाॅ. बृजपाल, बीडीओ अमरीश कुमार, एडीओ धीर सिंह, थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा सहित पशु चिकित्सा विभाग राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग पंचायती राज विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन आदि उपस्थित रहे।