{"_id":"63af4f2fb887f534375c7c37","slug":"mobiles-worth-21-lakh-recovered-police-recovered-more-than-100-mobiles-city-news-mrt619933836","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 21 लाख के मोबाइल बरामद, पुलिस ने ढूंढ निकाले 100 से ज्यादा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 21 लाख के मोबाइल बरामद, पुलिस ने ढूंढ निकाले 100 से ज्यादा मोबाइल
Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सर्विलांस टीम ने चुराए और लूटे गए 100 से ज्यादा मोबाइल ढूंढ निकाले हैं। इन्हें बरामद करने के बाद पुलिस ने पीड़ित लोगों को उनके मोबाइल दिला दिए। नए साल से पहले ये मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। इन मोबाइलों की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी क्राइम अनीत कुमार ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल चोरी या लूटे गए थे। उनकी बरामदगी के लिए सर्विलांस टीमें छानबीन में जुटी थीं। यह मोबाइल आसपास के जिलों और राज्यों से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने मोबाइल मालिकों को पुलिस लाइन में बुलाया और उनके मोबाइल दिलाए। यह मिलने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि यह उनके लिए नववर्ष पर तोहफा मिलने जैसा है। एसपी क्राइम ने बताया कि मोबाइल बरामद करने के लिए 11 सदस्यीय टीम को लगाया गया था।
दिन निकलते ही मोबाइल लेने पहुंचे पीड़ित
सर्विलांस की टीम ने 100 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए। इसके बाद मोबाइल मालिकों को शुक्रवार को पुलिस लाइन आने के लिए बोला गया था। शुक्रवार को दिन निकलते ही लोग पुलिस लाइन पहुंचने लगे थे। यहां उन्हें बरामद किए गए मोबाइल दिए गए।