फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mobile theft incident captured on CCTV

Meerut News: मोबाइल चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 30 Oct 2025 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Mobile theft incident captured on CCTV
सरधना। अस्पताल के सीसीटीवी में रिकार्ड मोबाइल चोर। सीसीटीवी फुटेज
सरधना। नगर के टाउन हॉल रोड स्थित निजी अस्पताल में चोर ने स्टाफ की महिला कर्मचारी का चार्जिंग पर लगा मोबाइल चुरा लिया। चोरी की यह वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

गांव छुर निवासी अन्नू ने बताया कि वह बुधवार की रात अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थी। रात करीब 9:00 बजे वह अपना मोबाइल काउंटर पर चार्जिंग पर लगाकर एक मरीज को देखने के लिए अस्पताल के अंदर चली गई। इसी बीच चोर उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। मोबाइल चोरी की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed