फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mobile snatched from young woman returning from coaching class.

Meerut News: कोचिंग से लौट रही युवती से झपटा मारकर मोबाइल छीना

Fri, 21 Aug 2026 09:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Mobile snatched from young woman returning from coaching class.
-पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही युवती श्रद्धा से 19 अगस्त को बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर भाग गए। वारदात साईं पुरम फैक्टरी के पास शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। युवती के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी निवासी राम यादव ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी श्रद्धा 19 अगस्त को कंप्यूटर की कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। वह साईं पुरम फैक्टरी के पास पहुंची थी, तभी पीछे से आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को करने के बाद युवक दिल्ली रोड से होते हुए भाग गए। युवती ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों की तलाश में अभियान चलाया। पुलिस घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed