फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mobile seller and his four fellow misbehaved and kidnapped a teenager in baghpat

बागपत किशोरी के साथ दो माह तक सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर घर से किया अपहरण

Wed, 12 Aug 2020 08:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Aug 2020 08:37 PM IST
सार

  • किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण भी किया  
  • मोबाइल विक्रेता और उसके चार साथियों पर आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

विज्ञापन
mobile seller and his four fellow misbehaved and kidnapped a teenager in baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मोबाइल विक्रेता और उसके चार साथियों ने आपत्तिजनक  फोटो वायरल करने का डर दिखाकर एक किशोरी के साथ दो माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पता लगने पर परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी किशोरी का घर से अपहरण कर ले गए। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


यह घटना एक श्रमिक परिवार की नाबालिग पुत्री के साथ हुई। श्रमिक परिवार के मकान के पास ही एक युवक की मोबाइल रिपेयर और रिचार्ज की दुकान है। दो माह पूर्व किशेारी उसकी दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि तभी दुकानदार ने उसे बहला फुसलाकर उसके कुछ फोटो खींच लिए। यह फोटो अपने चार साथियों को भी भेज दिए। आरोप है कि इसके बाद पांचों ने फोटो वायरल करने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। छह अगस्त को पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपियों के घर पर पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि पांचों युवक उसी रात कार से उनके घर पर पहुंचे और तमंचे दिखा कर किशोरी का अपहरण कर ले गए। परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि किशोरी के परिजनों की तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश शुरू करा दी गई है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed