फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mobile Data people also can ban Aata, AAP MP Bhagwant Mann said in Kisan Mahapanchayat in Meerut

किसान महापंचायत में बोले आप सांसद भगवंत मान, ये मोबाइल डाटा वाले आटा भी कर देंगे बैन

Mon, 01 Mar 2021 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Mar 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Mobile Data people also can ban Aata, AAP MP Bhagwant Mann said in Kisan Mahapanchayat in Meerut
bhagwant mann - फोटो : amar ujala
मेरठ के रोहटा रोड स्थित संस्कृति रिजाॅर्ट में आयोजित आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत में पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर चुटीले अंदाज में तंज कसे। कहा, यह पूंजीपतियों की सरकार है, जो कृषि कानूनों के जरिए डाटा वालों को आटा देने जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंटरनेट का मोबाइल डाटा देने वालों को बदकिस्मती से अगर अन्नदाता की मेहनत से  बनने वाले आटा भी मिल गया तो ये उसे डाटा की तरह ही अपनी सुविधानुसार बैन कर देंगे। कानून लागू होने पर वे ही तय करेंगे कि हमें और हमारे बच्चों को कितने निवाले खाने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान को मौसम से मत डराओ। ठंड और गर्मी से मत डराओ। देशद्रोही, माओवादी और आतंकवादी मत कहो। इनके बेटे चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर पर सीना तान के खड़े हैं।  किसान फूल खिला रहे हैं और कमल के फूल वाली सरकार कांटे बिझा रही है। मैं जलियावाला बाग की धरती से आया हूं और शहीद मंगल पांडे की धरती को नमन करता हूं। जिस तरह 1857 के गदर में अंग्रेज सरकार की जड़े हिल गई थीं। यह क्रांति धरा है, ये महापंचायत भी यही करेगी। इतिहास अपने को दोहराएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

37 लाख रोजगार खत्म हो जाएंगे: राजेंद्र पाल गौतम
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का कहना है कि एयरपोर्ट, बैंक, रेलवे और बंदरगाह जिस तरह से निजी क्षेत्र को बेचे जा रहे हैं, उससे 37 लाख रोजगार खत्म हो जाएंगी। सवाल उठाया कि 70 साल में स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को क्यों बेचा जा रहा है? कृषि कानूनों के आने से पहले ही प्रधानमंत्री के करीबी उद्योगपतियों ने खाद्यान्न भंडारण के लिए गोदाम कैसे बना लिए थे? 

छाए रहे राज्यसभा सदस्य संजय सिंह
पिछले कुछ दिनों से महापंचायत की तैयारी में जुटे रहे पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पूरे कार्यक्रम में छाए रहे। महापंचायत के संचालन के दौरान वह जैसे ही संबोधन करने वालों को बुलाते थे, नारेबाजी शुरू हो जाती थी। पहले यह नारे अरविंद केजरीवाल के लिए लगे। जब केजरीवाल ने बोलना शुरू किया तो कई बार हमारा सीएम कैसा हो, संजय सिंह जैसा हो के भी नारे लगे। महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली और पंजाब के भी किसान शामिल हुए। मंच पर किसान नेता रोहित जाखड़, कुलदीप त्यागी, सोमेंद्र ढाका, रमेश गुर्जर, विनीत सांगवान, जिला अध्यक्ष ओपी संत, जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी आदि को स्थान दिया गया। 

महापंचायत में ये भी नजारे दिखे
-आप का एक कार्यकर्ता गैस सिलिंडर के लगातार बढ़ रहे दामों के प्रति विरोध जताने के लिए छोटा सा सिलेंडर लेकर पहुंचा। केजरीवाल ने भी उसे देखा और तंज किया कि अब इतने सिलेंडर में ही गैस मिलेगी।
- एक तरफ बीच में कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के गाने बज रहे थे, वहीं, कार्यक्रम स्थल के एक हिस्से में रागिनी का भी आयोजन किया गया। रणसिंघा लेकर पहुंचा एक समर्थक थोड़ी-थोड़ी देर बाद उसे बजा रहा था।
-बुर्के पहन कर दिल्ली से कई महिलाएं और युवतियां भी आई थीं। कुछ हरी पगड़ी बांधे हुए भी थे और कुछ लोगों ने टोपी के अलावा आप लिखा मास्क भी लगाया हुआ था। कुछ लोग चुनाव चिह्न झाडू भी लेकर आए थे।
-गौतमबुद्घनगर जिले के दादरी निवासी मोबिन अंसारी ने जेब कटने की तहरीर कंकरखेड़ा थाने में दी है। अंसारी ने बताया कि महापंचायत खत्म होने के बाद जेबकतरों ने उनका पैसा और मोबाइल चोरी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed