फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC elections: Teachers' organisations are brainstorming on candidates

एमएलसी चुनाव : शिक्षक संगठनों में उम्मीदवारों को लेकर मंथन तेज

Sun, 09 Nov 2025 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
MLC elections: Teachers' organisations are brainstorming on candidates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। शिक्षक व स्नातक एमएलसी सीटों की वोटर लिस्ट बनाने की जटिल प्रक्रिया से शिक्षक संगठन पहले ही खफा है। रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने बैठक करके चुनाव आयोग से वोट बनाने की तिथि बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही ठकुराई गुट में स्नातक व शिक्षक सीटों के लिए उम्मीदवारों को लेकर भी मंथन तेज हो गया है। जबकि शर्मा गुट भी आत्ममंथन कर रहा है।
2026 में होने वाले शिक्षक व स्नातक एमएलसी सीटों के लिए छह नवंबर तक वोट बनाने का कार्य हुआ। शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में मतदाता बनने के लिए शिक्षकों को डीआईओएस कार्यालय से फार्म सत्यापित कराने के बाद बीएलओ के पास जमा कराना था, जबकि तीन साल पहले स्नातक पास कर चुके युवाओं के वोट स्नातक सीट के लिए बनने थे। रविवार को गढ़ रोड स्थित मित्रलोक कॉलोनी में माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि एमएलसी की वोट बनवाने की प्रक्रिया बहुत जटिल रही है। अधिकांश बूथों पर बीएलओ नियमित रूप से नहीं बैठे। ऐसे में वोट बनवाने की तिथि ब़ढ़ाई जानी चाहिए। बैठक में स्नातक व शिक्षक सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी बैठक में मंथन हुआ। 2026 की शुरूआत में संगठन द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने मेरठ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा को पहले ही शिक्षक सीट का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जबकि पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर के पुत्र सुशील पुंडीर पहले ही शिक्षक सीट के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं। संगठन द्वारा स्नातक सीट पर भी उम्मीदवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed