फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA Sangeet Som file a lawsuit against the outpost built by charge

चौकी इंचार्ज ने कराया विधायक संगीत सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Feb 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 02 Feb 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
MLA Sangeet Som file a lawsuit against the outpost built by charge
भाजपा विधायक संगीत सोम

मोहनीपुर गांव में बिना अनुमति के सभा करने पर भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ दौराला थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। शिकायत दर्ज करने वाले चंद्रपाल सिंह सकौती चौकी इंचार्ज हैं। धारा 184 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार शाम को विधायक संगीत सोम मोहनीपुर गांव में बिना अनुमति के सभा करने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलने पर सकौती चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह ने दौराला थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है क‌ि कुछ दिनों पहले भी संगीत सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। फरीदपुर गांव में भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रचार वाहन द्वारा वीडियो दिखाकर प्रचार कर वोट मांगने के मामले में उनपर केस दर्ज हुआ था। इस मामले में प्रचार करने वाले दो लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रचार वाहन सीज करते हुए सीडी की वीडियो देखकर भाजपा विधायक के खिलाफ सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका के तहत उनका नाम लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा के तहत शामिल किया था। शिकायत के अनुसार, अपने गांव फरीदपुर में प्रचार के दौरान किसी ने कवाल कांड की सीडी दिखाकर भावनाएं भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर प्रचार वाहन से वीडियो सीडी की कॉपी ले ली थी। साथ ही कॉपी को उच्चाधिकारियों को भेजते हुए विधायक के कार्यकर्ता चंद्रशेखर निवासी कुशावली और चालक वीरेंद्र निवासी रजपुरा गंगानगर के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, वीडियो देखने के बाद उच्चाधिकारियों ने इस मामले में विधायक संगीत सोम को भी नामजद करने का आदेश दिया था, जिस पर पुलिस ने विधायक का नाम भी मुकदमे में जोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed