{"_id":"607deccd8ebc3ec35d0551a2","slug":"mla-s-eye-on-the-post-of-block-chief-sardana-news-mrt535215561","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के पद पर विधायक की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख के पद पर विधायक की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख के पद पर विधायक की नजर
सरधना। विकास खंड में रविवार को नामांकन पर्चा वापसी के साथ ही पांच क्षेत्र पंचायत पद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनमें विधायक संगीत सोम की पत्नी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिमरन ठाकुर उर्फ प्रीति सोम भी हैं। ऐेसे में ब्लॉक प्रमुख के पद पर उनकी मजबूत दावेदारी मानी जा रही है।
जनपद में सरधना विधान सभा सीट की तरह ही ब्लॉक प्रमुख का पद भी अहम माना जाता है। विधायक बनने के बाद संगीत सोम ने एक बार अपनी पत्नी प्रीति सोम को ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दिलवाई। दूसरी बार सीट ओबीसी में जाने के बाद अपने समर्थक रार्धना निवासी कुलदीप को ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दिलवाई। इस बार सरधना ब्लॉक प्रमुख सीट सामान्य श्रेणी में आने पर विधायक संगीत सोम ने सलावा गांव के अनारक्षित वार्ड 19 से सिमरन ठाकुर उर्फ प्रीति सोम का नामांकन दाखिल कराया। उनके सामने दूसरा नामांकन नहीं होने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
बीडीओ सुनीत कुमार भाटी ने बताया कि जिन वार्डों में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं, उनमें अटेरना के वार्ड 26 से सुरेंद्र पुत्र फतेह सिंह, कपसाड़ के वार्ड 16 से प्रीति देवी पत्नी अरुण कुमार, कपसाड़ के वार्ड 18 से मनीता पत्नी दिनेश, सलावा के वार्ड 19 से सिमरन ठाकुर पत्नी संगीत सोम, और सलावा के वार्ड 20 से सुरेंद्र पुत्र रतन हैं। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अनारक्षित सामान्य या सामान्य महिला सीट पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। मतदान से पहले ही पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य विधायक के खेमे में माने जा सकते हैं। इसका लाभ ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मिल सकता है।