फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA demanded action against overloaded sugarcane trucks

Meerut News: विधायक ने की ओवरलोड गन्नों के ट्रकों पर कार्रवाई की मांग

Sat, 25 Jan 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
MLA demanded action against overloaded sugarcane trucks
सरधना। क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान ने गन्नों के ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने गंगनहर कांवड़ पटरी पर चल रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रकों का वीडियो बनाकर आरटीओ की भेजी है। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार को सपा विधायक ने गंगनहर कांवड़ पटरी पर चल रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में अतुल प्रधान ने बताया कि गन्ना लदे ओवरलोड ट्रकों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ट्रैफिक और परिवहन विभाग इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसे लेकर उन्होंने आरटीओ का घेराव भी किया था। हाल के दिनों में कस्बा फलावदा में भी एक ओवरलोड गन्ना लदा ट्रक पलट गया था। गनीमत रही कि रात का समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई थी। जिला प्रशासन की मिलीभगत से सड़कों पर गन्नों लदे ओवरलोड ट्रक मौत बनकर दौड़ रहे हैं। इनके पास से गुजरने में डर लगता है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देकर कहा कि यह लोगों की सुरक्षा का मामला है। जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed