फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLA Atul Pradhan sitting on dharna, officials started filling pits

धरने पर बैठे सपा विधायक, अधिकारियों ने भरने शुरू किए गड्ढ़े

Fri, 14 Oct 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
MLA Atul Pradhan sitting on dharna, officials started filling pits
मेरठ। शहर से लेकर देहात तक सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों में गड्ढे होने केे कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा जब तक सड़कों के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू नहीं होता वह धरने से नहीं उठेंगे। हालांकि जल्द कार्य कराने के आश्वासन पर रात आठ बजे धरना खत्महो गया। अतुल प्रधान ने दो दिन पूर्व शास्त्रीनगर में हुए सड़क हादसे में मारे गए कृष्णा मेहता के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग शासन से की।
विज्ञापन

अतुल प्रधान ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। न जाने कितने लोग गड्ढों के कारण हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। विधायक के धरने पर बैठने के बाद अधिकारियों ने शाम तक देहात क्षेत्र में गड्ढे भरने का कार्य शुरू कराया। वहीं लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से बिजली बंबा बाईपास पर गड्ढे भरने का कार्य हो चुका है। मेरठ जोन में 15 नवंबर तक 1978 किमी सड़कें गड्ढामुक्त कराई जाएंगी। करीब 700 किमी लंबाई में रिपयेर के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी फलावदा नंगली रोड पर गड्ढ़ों को भरने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

मेरठ। शहर की सड़कों का हाल तो खराब है ही, लेकिन चाणक्यपुरी में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के आवास के सामने सड़क का और भी बुरा हाल है। सांसद आवास से करीब 40 मीटर की दूरी पर ही कालोनी के गेट के सामने सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से शहर की सड़कों के गड्ढे और सड़कों पर पैचवर्क कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता गड्ढों के कारण परेशान है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने एमडीए अधिकारियों से मिलकर बागपत रोड ऋषिनगर, मेफेयर कॉलोनी में नाले साफ कराने की मांग की। संवाद
कैंट में भी सड़कें जर्जर, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मेरठ। कैंट की सड़कों का भी बुरा हाल है। सदर, रजबन और लालकुर्ती क्षेत्र के सड़कें सर्वाधिक क्षतिग्रस्त हैं। मॉल रोड पर भी बड़े गड्ढे हो गए हैं। व्यापारियों ने सोमवार को कैंट बोर्ड कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में भी कैंट बोर्ड दूसरे स्थान से पिछड़कर 26 स्थान पर आ गया है। बॉम्बे बाजार इलेक्ट्रानिक्स बाजार से काठ के पुल तक, सोफिया स्कूल से बॉम्बे बाजार तक, चैपल स्ट्रीट सहित सदर बाजार में सभी सड़कें टूटी है। सदर दाल मंडी, ढोलकी मोहल्ला, सब्जी मंडी से फव्वारा चौक से सड़क पर आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। छावनी बोर्ड कार्यालय के सामने भी गहरे गड्ढे हैं। तीन दिन लगातार हुई बारिश के बाद ज्यादातर सड़कों पर बजरी बिखरी हुई है।
सदर, आबूलेन के बाजारों में नहीं शौचालय
सदर बाजार, आबूलेन, तिलक पार्क, केले वाली कोठी और चौक बाजार सहित दर्जन भर स्थानों पर बनाए गए शौचालय पूरी तरह बदहाल हैं। - अमित सिंघल, व्यापारी सदर।
व्यापार संघ करेगा धरना प्रदर्शन
कैंट बोर्ड सभी तरह के टैक्स वसूल रहा है। सदर के व्यापारी सोमवार को छावनी बोर्ड कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। - सुनील दुआ, अध्यक्ष, सदर व्यापार मंडल।
मुख्य बाजार में खत्ता
मेरी दुकान के सामने कूड़े का ढेर लगा है। बाजार में आने वाले लोग दुर्गंध और गंदगी से परेशान हैं। बॉम्बे बाजार और सदर बाजार में सर्वाधिक समस्या है। - सचिन चोपड़ा, व्यापारी सदर।
आए दिन हादसे
टूटी सड़कों पर बजरी फैली हुई है। दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। - अमित बंसल, व्यापारी सदर।
महरौली मार्ग भी बदहाल
परतापुर। महरौली मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण न होने की वजह से लोग परेशान हैं। कबड्डी एकेडमी में खिलाड़ियों से मिलने आए पूर्व कमिश्नर सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर यहां कार्य शुरू हुआ था जो अब बंद है। समाजसेवी चौधरी अतुलवीर सिंह ने पीडब्यूडी के एक्सईएन शैलेंद्र सारस्वत से इसकी शिकायत की है। उधर प्रो कबड्डी बीके एकेडमी के चेयरमैन चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में जल्द कमिश्नर से मिलेंगे।
गंगानगर में इनर रिंग रोड की मरम्मत शुरू
गंगानगर। किला रोड को मवाना रोड से जोड़नी वाली इनर रिंग रोड की मरम्मत शुरू हो गई है। लोकार्पण से पूर्व ही यह सड़क जगह-जगह से टूट गई थी। अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। बृहस्पतिवार को सड़क के एक भाग को सीएनजी पंप के पास बंद कर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। संवाद
सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 3.30 करोड़ खर्च करेगा लोक निर्माण विभाग
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 15 नवंबर तक गड्ढ़ा मुक्ति अभियान के निर्देश के बाद बजट जारी हो गया है। लोक निर्माण विभाग को तीन करोड़ 30 लाख रुपये गड्ढ़ा मुक्ति अभियान के लिए दिए गए हैं। जिससे शहर और ग्रामीण क्षेेत्रों की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया जा सके। लोक निर्माण विभाग की कोशिश है कि दीवाली से पहले सबसे अधिक बेकार सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी। जिससे त्योहार के समय दिक्कत न हो सके।

शहर में लोक निर्माण विभाग की तीन सड़कें हैं। इसमें बिजली बंबा बाईपास, बागपत रोड़ (एनएच-58) तक और चौधरी चरण सिंह विवि रोड शामिल हैं। इसमें बिजली बंबा बाईपास, बागपत रोड पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। एक्सईएन शैलेंद्र सारस्वत ने कहा कि जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed