फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Mission Shakti' launched in Mawana; women sensitized.

Meerut News: मवाना में मिशन शक्ति का आगाज, महिलाओं को किया जागरुक

Sun, 11 Oct 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
'Mission Shakti' launched in Mawana; women sensitized.
मिशन शक्ति द्वारा नगर में निकाला गया पैदल मार्च। (मवाना)
मवाना। शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के फेज-6.0 का शुभारंभ हुआ। रविवार को इसके तहत पैदल मार्च निकालकर महिलाओं को जागरुक किया गया। सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह जागरूकता मार्च थाने से निकाला गया।
विज्ञापन

यह मार्च थाना से शुरू होकर सुभाष चौक, गोल मार्केट, दयानंद बाजार और सुभाष बाजार जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरा। इसके बाद यह वापस थाने पर ही संपन्न हुआ। इस विशेष अभियान में थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी और मिशन शक्ति प्रभारी दरोगा रेनू रानी ने नेतृत्व किया। इसमें पुलिस बल, पीआरडी और होमगार्ड के जवान भी शामिल रहे। महिला सशक्तीकरण से जुड़े संदेशों वाले बैनर और तख्तियों के माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं को जागरुक किया गया। आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की व्यापक जानकारी साझा की गई। इनमें महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं। पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 के नंबर भी बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed