फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission Shakti Campaign 6.0: Women and girls made aware.

Meerut News: मिशन शक्ति अभियान 6.0, महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया

Wed, 14 Oct 2026 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti Campaign 6.0: Women and girls made aware.
कृषक इंटर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत दरोगा रेनू कूमारी छात्राओं को जानकारी देते हुए। (स
मवाना। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत पुलिस ने कई गांवों और कृषक इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। नवरात्र के चौथे दिन पुलिस टीम ने ग्रामीणों व छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या उत्पीड़न में महिलाएं डरे नहीं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस से तुरंत संपर्क करें। इस अवसर पर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे नंबरों से अवगत कराया गया। ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से बचने को कहा गया। ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करने की भी सख्त हिदायत मिली। पुलिस का कहना है कि यह अभियान महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed