फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2024: RLD made strategy for Lok Sabha elections, party will put its full strength on these two seats

Mission 2024: रालोद ने बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति, इन दो सीटों पर पूरी ताकत झोंकेगी पार्टी

Sat, 09 Mar 2024 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Mar 2024 03:29 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद ने कमर कस ली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी।

विज्ञापन
Mission 2024: RLD made strategy for Lok Sabha elections, party will put its full strength on these two seats
बीजेपी और रालोद गठबंधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि संगठन एकजुट होकर मुजफ्फरनगर और बिजनौर में चुनाव लड़ाएगा।सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में जिलेभर से आए कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। राष्ट्रीय लोकदल के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आगमन के लिए कार्यकर्ताओं से सुबह 11:30 बजे भंगेला चेकपोस्ट पर पहुंचने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: बहन को भगाकर की शादी, नाराज भाई ने जीजा की सरेआम गोली मारकर की हत्या, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संचालन सतबीर वर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, विनोद मलिक, गज्जू पठान, जगदीश आर्य, दिमाग सिंह गुर्जर, सोमपाल प्रधान, हाजी गुलरेज़, ज़िला उर रहमान, इसरार अब्बासी, रामनिवास पाल, पंकज राठी, धर्मेंद्र तोमर, कृष्ण पाल राठी, डॉ. अमित ठाकरान, सुंदर गुर्जर, कैप्टन केपी सिंह उपस्थित रहे।

अनिल कुमार को मंत्री बनाए जाने पर खुशी
पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को रालोद कोटे से मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों ने खुशी मनाई। उनके समर्थकों ने छपार में खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे। इस मौके पर बबलू त्यागी, संजय त्यागी, राजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, दिनेश कुमार, प्रवीण प्रजापति, महक सिंह, रतनेश, नरेश त्यागी, देवदत्त त्यागी, शाहदाब, संजय प्रजापति मौजूद रहे।

वहीं, चरथावल के रूकनपुर गांव में दलित समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर अनिल कुमार के कैबिनेट मंत्री बनने पर जश्न मनाया। गन्ना समिति के पूर्व सचिव नरेश कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed