फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder: Sister married after driving her away, angry brother shot brother in law in public

Murder: बहन को भगाकर की शादी, नाराज भाई ने जीजा की सरेआम गोली मारकर की हत्या, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Mar 2024 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

बिजनौर के मीरपुर खादर में एक युवक ने गांव के रहने वाले अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Murder: Sister married after driving her away, angry brother shot brother in law in public
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। जनपद के गांव मीरपुर खादर में रहने वाला अनुसूचित जाति का ब्रजेश उर्फ डब्बू गांव की सैनी बिरादरी की एक युवती दिव्या सैनी को प्रेम प्रसंग के चलते अपने साथ ले गया था। दोनों ने विवाह कर लिया था।

विज्ञापन


युवती के परिवार वालों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन दंपती अब कुछ महीने से गांव में ही रह रहे थे। इसे लेकर दिव्या का भाई लवशित पुत्र मुकेश सैनी रंजिश रखने लगा था। इसी के चलते ही शुक्रवार के शाम करीब 8:00 बजे उसने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

Murder: Sister married after driving her away, angry brother shot brother in law in public
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद के  गांव मीरापुर खादर में सरे-आम जीजा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Murder: Sister married after driving her away, angry brother shot brother in law in public
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

थाना के गांव मीरापुर खादर निवासी अनुसूचित जाति ब्रजेश कुमार उर्फ डब्बू ने गांव की ही सैनी समाज की लड़की दिव्या से प्रेम विवाह कर लिया था। लड़की के परिवार ने जनवरी 23 को ब्रजेश के खिलाफ लड़की ले जाने का आरोप लगाया था। विवाह के बाद दोनों बाहर कहीं रह रहे थे। ब्रजेश कुछ माह से पत्नी के साथ गांव में ही रह रहा था। इससे दिव्या का भाई लवसीत उर्फ भूरे नाराज था। 

विज्ञापन

Murder: Sister married after driving her away, angry brother shot brother in law in public
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की देर शाम ब्रजेश की मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। 


 

मृतक ब्रजेश के भाई रविंद्र ने बताया कि उसका भाई ब्रजेश शुक्रवार की शाम करीब 06.45 बजे अपने घर से बाजार सामान खरीदने गया था। वहीं गांव के ही लवसीत उर्फ भूरे, अंकित कुमार, उत्तम, छविंदर, सचिन, भूपेंद्र, नवीन ने एक राय होकर ब्रजेश को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी लवसीत उर्फ भूरे को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed