{"_id":"613336488ebc3e887a34d246","slug":"mission-2022-congress-appoints-national-coordinators-in-sc-department-in-charge-of-up-east-and-up-west","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: कांग्रेस ने यूपी अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ में दो राष्ट्रीय समन्वयक किए नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: कांग्रेस ने यूपी अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ में दो राष्ट्रीय समन्वयक किए नियुक्त
Sat, 04 Sep 2021 02:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:33 PM IST
सार
बता दें कि यूपी में जमीन स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस इन दिनों अपने प्रत्येक प्रकोष्ठ को मजबूत करने में जुटी है। साथ ही उनका व्यापक विस्तार भी कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ में दो लोगों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिशन यूपी को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर चुकी है। शनिवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। अजीत बौरासी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विक्रम वाल्मिकी को पश्मिची उत्तर प्रदेश को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी में जमीन स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेस इन दिनों अपने प्रत्येक प्रकोष्ठ को मजबूत करने में जुटी है। साथ ही उनका व्यापक विस्तार भी कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस ने अपने अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ में दो लोगों को नियुक्त किया है। दरअसल, ये लोग प्रदेश में दलित के साथ ही अन्य वर्ग को पार्टी से जोडऩे का काम करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार अजीत बौरासी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि विक्रम वाल्मिकी को पश्मिची उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन