मिशन 2019: लोकसभा चुनाव में सपा को लग सकता है बड़ा झटका, ये रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा शासनकाल में सत्ता का सुख उठाने वाले कई बड़े नेताओं पर पीएसपी डोरे डाल रही है। चर्चा है कि सपा के कई स्थानीय नेता पीएसपी के मुखिया शिवपाल यादव के संपर्क में हैं, जो अगले माह लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में दल बदल सकते हैं। इस लाइन में ऐसे कई बड़े नेताओं के नाम चल रहे हैं जिनको सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी थीं।
सियासी गलियारों के लोग पीएसपी के गठन के बाद से सबसे अधिक नुकसान सपा को ही मानकर चल रहे हैं क्योंकि मुलायम सिंह यादव की सपा में पुराने समय से काम करने वाले अधिकतर नेताओं को शिवपाल यादव के संपर्क में बताया जाता है। प्रगतिशील पार्टी हाईकमान की तरफ से पुराने नेताओं पर लगातार फोन आने की बातें भी कही जा रही हैं। यही कारण माना जा रहा है कि मेरठ से कई पुराने सपा नेता शिवपाल यादव के संपर्क में आ गए हैं।
चर्चा है कि पिछले सप्ताह ही मेरठ से कई पुराने सपा नेताओं ने शिवपाल यादव से मुलाकात की है। जिस प्रकार पीएसपी ने अभिषेक गुर्जर को जिलाध्यक्ष बनाकर अति पिछड़ी जातियों को साधने का प्रयास किया है, वहीं महानगर अध्यक्ष की कमान अलीम अलवी को सौंपकर मुस्लिमों में संदेश देने का काम किया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक गुर्जर का कहना है कि बड़े स्तर पर पार्टी का संगठन तैयार हो रहा है। पार्टी में सभी को सम्मान दिया जा रहा है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह एडवोकेट का कहना है कि हमारी पार्टी में कोई सेंध नहीं लगा पाएगा। पीएसपी लोकसभा चुनाव तक रहेगी भी या नहीं इसका कोई पता नहीं है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/