फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2019: Mayawati will be in meerut, strong security arrangements

मिशन 2019 : भाजपा पर जमकर बरसीं मायावती, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Mon, 18 Sep 2017 03:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 18 Sep 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019: Mayawati will be in meerut, strong security arrangements
बीएसपी सुप्रीमो मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को क्राांतिधरा में भाजपा पर जमकर बरसी। उन्होंने मंच से कहा कि बीजेपी की केंद्र और प्रदेश की सरकार दलित, पिछड़ा और व्यापारी विरोधी है।

विज्ञापन


राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बसपा सुप्रीमो मेरठ से अपनी रैलियों का आगाज कर रही हैं। सोमवार को मेरठ के वेद व्यासपुरी में रैली का आयोजन है जिसमें 71 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिए बसपा के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। मायावती के पीएस मेवालाल गौतम द्वारा भेजे गए कार्यक्रम के मुताबिक मायावती दिल्ली से कार द्वारा सुबह दस बजे एनएच 58 स्थित होटल ब्रावुरा पहुंचेगी। इसके बाद 11ः30 बजे रैली स्थल पर पहुंचेगी। 12:30 बजे तक रैली को संबोधित कर वापस होटल पहुंचेगी और यहां से 1:15 बजे दिल्ली लौटेंगी।
विज्ञापन


शब्बीरपुर प्रकरण के बाद मायावती ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर मंडल स्तरीय सम्मेलनों का एलान किया था। इन सम्मेलनों में दो-दो मंडल के कार्यकर्ताओं को बुलाने की योजना थी। लेकिन, बसपा ने लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की आशंका जताते हुए मंडलीय सम्मेलनों की संख्या घटा दी है। मेरठ में तीन मंडलों की यह पहली रैली होगी। मेरठ मंडल की कुल 28, सहारनपुर की 16 तथा मुरादाबाद की 27 विधानसभा के कार्यकर्ता रैली में आएंगे। सांसद बाबू मुनकाद अली, एमएलसी अतर सिंह राव, शमशुद्दीन राईन ने रैली की तैयारियों पर निगाह रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें : #MayawatiResigns : कहीं मायावती के इस्तीफा देने की असली वजह यह तो नहीं...

चुनाव की है तैयारी

Mission 2019: Mayawati will be in meerut, strong security arrangements
सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस रैली के माध्यम से जहां मायावती प्रदेश तथा केन्द्र सरकार पर निशाना साधने वाली हैं तो वहीं निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक का खाका खींचने की पूरी योजना है। खास तौर पर दलित मुस्लिम समीकरण को फिर से मजबूत करने पर फोकस है। यही कारण है कि मेरठ से याकूब कुरैशी, योगेश वर्मा तो उधर शमशुद्दीन राइन को लगाया है। मॉनीटरिंग के लिए विशेष तौर पर सांसद मुनकाद अली व एमएलसी अतर सिंह राव लगाए गए हैं। जिलाध्यक्ष मोहित कुमार के साथ जिला प्रभारी शाहजहां सैफी को लगाया है। कई ग्रुप बनाकर काम किया जा रहा है। 

जर्मन टेक्नोलॉजी से बना पंडाल
रैली के लिए पंडाल लगा रहे टीम इंचार्ज परमेश्वर दयाल ने बताया कि इसमें जर्मन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। पंडाल 172 फीट चौड़ा और 550 फिट लंबा है। पूरी तरह से वाटर प्रूफ। काफी हद तक फायर प्रूफ भी है। इसे लखनऊ से मंगाया गया है। पंडाल एल्मुनियम स्ट्रक्चर से बना है। ऊपर फाइबर की सीट लगाई गफाइबर शीट में फायर ब्रिगेड द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला विशेष पाउडर लगाया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार रैली में चार एएसपी, 15 डिप्टी एसपी, 18 एसओ, 75 सब इंस्पेक्टर 170 कांस्टेबल, के अलावा दो कंपनी पीएसी को लगाया गया है। मेटल डिटेक्टर भी लगाए हैं। एसएसपी मंजिल सैनी और एसपी सिटी ने सोमवार शाम रैली स्थल में ड्यूटी पर लगे एएसपी, सीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। यातायात के लिए तीन डिप्टी एसपी और 40 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed