फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2019: BJP focusing on jat vote bank faces new troubles now

मिशन 2019: सचिन-अवतार की जोड़ी न बन जाए चुनौती, भाजपा के सामने अब नई मुसीबत हुई खड़ी

Sun, 17 Feb 2019 02:37 PM IST
Dimple Sirohi अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Feb 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019: BJP focusing on jat vote bank faces new troubles now
बीजेपी

जाट वोटों पर ही फोकस बनाए हुए भाजपा के सामने अब गुर्जर वोटों को लेकर नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव के साथ ही इस बार विधानसभा चुनाव में भी गुर्जर बिरादरी का भाजपा के पक्ष में अच्छा रुझान नजर आया।

विज्ञापन


बावजूद इसके भाजपा गुर्जर वोटों को सहेज पाने में कामयाब होती नजर नहीं आ रही है। फिलहाल जो स्थिति नजर आ रही है, उसमें भाजपा के सामने कांग्रेस के सचिन पायलट और अवतार सिंह भड़ाना की जोड़ी एक नई चुनौती बन सकती है। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान से ही भाजपा का जोर जाट वोटों को साधने का रहा है। जाट नेताओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी दी गई। जबकि वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह को मंत्रिमंडल से दूर रखा गया।

इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी पांच गुर्जर बिरादरी के विधायक जीत कर आये, लेकिन भाजपा ने किसी को भी मंत्री मंडल में जगह नहीं दी। इससे लगातार भाजपा के प्रति गुर्जर बिरादरी में असंतोष बढ़ता गया। गुर्जर बिरादरी का यह असंतोष ही था कि सहारनपुर और मेरठ में गुर्जर बिरादरी की बड़ी रैलियां हुई। लेकिन भाजपा ने इस वोट बैंक को सहेजने का कोई प्रयास नहीं किया।

भाजपा ने गुर्जर वोटों को लेकर एक और बड़ी चूक की। उन्होंने अवतार सिंह भड़ाना को भाजपा में शामिल कर उन्हें वेस्ट यूपी में दोबारा से सक्रिय कर दिया। लेकिन उनकी क्षेत्र और दल बदलने की आदत को देखते हुए अपने मूल कैडर के किसी भी गुर्जर नेता को आगे बढ़ाने का प्रयास नहीं किया।

यही कारण रहा कि ऐन चुनाव के मौके पर अवतार सिंह भड़ाना भाजपा को झटका दे गए। कांग्रेस ने वेस्ट यूपी की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी है। लेकिन चुनाव साधने के लिए वेस्ट में कांग्रेस को गुर्जर वोटों को भी साधना होगा। ऐसे में तय है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा गुर्जर बहुल क्षेत्रों में सचिन पायलट और अवतार सिंह भड़ाना की जोड़ी का प्रयोग करेगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed