{"_id":"6af3376230c27131430b3624","slug":"missing-canter-truck-found-on-ganga-expressway-case-involves-a-dispute-over-a-transaction-not-theft-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109387-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गायब कैंटर गंगा एक्सप्रेसवे पर मिला, चोरी नहीं लेनदेन विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गायब कैंटर गंगा एक्सप्रेसवे पर मिला, चोरी नहीं लेनदेन विवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। थाना क्षेत्र में मुंडाली पेट्रोल पंप के सामने से एक कैंटर गायब होने की सूचना मिली। पुलिस ने सक्रियता दिखाई। कुछ ही देर में कैंटर गंगा एक्सप्रेसवे पर पुल के नीचे लावारिस हालत में मिला।
कैंटर चालक राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सोमवार रात अपना वाहन पेट्रोल पंप के सामने खड़ा किया था। मंगलवार सुबह जब वह वाहन लेने पहुंचे तो कैंटर गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर उन्होंने मुंडाली थाना पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राजेश से जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरों की मदद से वाहन ले जाने की दिशा का पता चला। इसके बाद पुलिस गंगा एक्सप्रेसवे की ओर बढ़ी और कैंटर लावारिस मिला।
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला चोरी का नहीं है। यह आपसी लेनदेन के विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। वाहन मालिक का कुछ लोगों के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते कुछ लोग रात में कैंटर उठाकर ले गए थे। चोरी का मुकदमा दर्ज होने की आशंका से उन्होंने वाहन को गंगा एक्सप्रेसवे पर छोड़ दिया। पुलिस लेनदेन के विवाद और वाहन ले जाने वाले लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।