{"_id":"589376684f1c1b313de83d51","slug":"mishrit-aabaadi-ke-beech","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रित आबादी में शाह का मिशन ध्रुवीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रित आबादी में शाह का मिशन ध्रुवीकरण
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर विधानसभा की संवेदनशीलता और गंभीरता को भांपते हुए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मैदान में उतर चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को व्यापारियों को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में आने का निमंत्रण देने के बहाने पुराने शहर की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में ध्रुवीकरण की नींव रखेंगे।
विज्ञापन
शहर विधानसभा में चुनाव सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर होता रहा है। पिछली बार जहां तीन मुस्लिम प्रत्याशियों के बीच भाजपा प्रत्याशी अकेले मैदान में थे, तो इस बार समीकरण बदला हुआ है। इस बार तीन हिंदू प्रत्याशियों के बीच सपा से अकेले मुस्लिम रफीक अंसारी मैदान में हैं। ऐसे में शहर सीट जहां से वर्तमान विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी आठवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं, उसकी संवेदनशीलता बढ़ गई है।
विज्ञापन
शहर विधानसभा में पुराने बाजार के बीच सर्राफा बाजार भी है, जो इस समय केंद्र सरकार की नीतियों से खफा चल रहा है। इसके अलावा पुराने शहर के बाजारों से इस विधानसभा क्षेत्र की सियासी दिशा भी तय होती है। इसी मकसद से अमित शाह को सभा या रैली के माध्यम से नहीं, बल्कि व्यापारियों के बीच ले जाकर नाराजगी से पैदा हुई उदासीनता को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले इस पुराने शहर में शाह की कट्टर छवि भी किसी हद तक वोटरों में उत्साह पैदा करेगी, ऐसा भाजपा थिंक टैंक का सोचना है।
विज्ञापन
ये है अमित शाह का कार्यक्रम
अमित दिल्ली से हेलीकाप्टर से सुबह 9:30 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर उतरेंगे। इसके बाद कार से पुरानी दिल्ली चुंगी आएंगे। यहां से पैदल ही शारदा रोड़, कबाड़ी बाजार, अनाज मंडी, सर्राफा बाजार और वैली बाजार में व्यापारियों के बीच संपर्क करते हुए संवाद करेंगे। करीब दो घंटे के इस कार्यक्रम के बाद शाह दिल्ली रोड स्थित होटल कंट्री इन चले जाएंगे और वहां तीन घंटे बिताने के बाद हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे।
अधिवक्ताओं से भी कर सकते हैं बात
वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। चुनावी माहौल में अधिवक्ता उग्र हैं और लगातार भाजपा का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध कहीं न कहीं भाजपा को भारी भी पड़ सकता है। वजह यह कि आने वाले तमाम नेताओं का अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं। इसे शांत करने के लिए शाह होटल कंट्री इन में मेरठ बार के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।