फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   misdeed with a three years old girl in Baghpat district

यूपी: घर के बाहर खेल रही थी तीन साल की मासूम, चचेरे भाई ने जंगल में लेजाकर किया दुष्कर्म

Sun, 15 Sep 2019 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Sep 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
misdeed with a three years old girl in Baghpat district
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के बागपत में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चचेरे भाई ने दुकान से सामान दिलाने के बहाने जंगल में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद घर के पास छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने शुक्रवार देर रात थाने पर पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार ने जानकारी ली। 
विज्ञापन


छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव  के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर दो बजे के लगभग तीन साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय बच्ची का चचेरा भाई वहां पहुंचा और उसको दुकान से खाने का सामान दिलाने के बहाने ले गया। बच्ची का पिता भी वहीं पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसके पिता से कहा कि सामान दिलाकर वापस घर छोड़ दूंगा। इसके बाद आरोपी ने जंगल में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को वापस घर के पास छोड़कर भाग निकला। बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची ने मां को घटना के बारे में बताया। 

परिजन पहले स्वयं ही आरोपी को तलाशते रहे। लेकिन जब वह नहीं मिला तो रात में 11 बजे के लगभग दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ धारा 376 आईपीसी एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रात में ही आरोपी की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला।

आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बच्ची के साथ चचेरे भाई ने ही दरिंदगी की है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की। आरोपी आवारा किस्म का है। उसका पिता व भाई हरियाणा में रहते है। गांव में वह अकेले ही रहता था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि चौकी से महज तीन किलोमीटर दूर ही इस घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के नौ घंटे बाद थाने पहुंचे परिजन
तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना शुक्रवार की दोपहर दो बजे के लगभग हुई। परिजनों को ढाई बजे घटना के बारे में पता चल गया था। परिजनों ने पुलिस और ग्रामीणों को जानकारी नहीं दी।  परिजन घटना के नौ घंटे बाद रात्रि में 11 बजे के लगभग थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली। यदि परिजन घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचना दे देते तो आरोपी पकड़ा जा सकता था।

स्कूल से घर तक सुरक्षित नहीं बेटियां
जिले में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। परिचित और गली मोहल्लों के लोग ही मासूमों तक को हवस का शिकार बना रहे हैं। स्कूल, बाजार से लेकर अन्य स्थलों पर भी बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। हाल ही में रमाला में एक स्कूल के अंदर ही कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म किया गया था।

वहीं, पुलिस का कहना है कि अभिभावकों को भी सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि परिचित और परिवार से जुड़े लोग भी ऐसी घटनाओं में सामने आ रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed