फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants vandalize cremation ground.

Meerut News: श्मशान में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़

Mon, 29 Jun 2026 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalize cremation ground.
फलावदा। बड़ा गांव मार्ग पर भूला श्मशान में शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई। असामाजिक तत्वों ने श्मशान की दीवार तोड़कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद से श्मशान समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय कस्बे के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। भूला श्मशान समिति के प्रधान मान सिंह सैनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। समिति का आरोप है कि शरारती तत्व धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाकर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस से घटना के खुलासे व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। नामित सभासद नरेंद्र खटीक, व्यापारी कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, सभासद विवेक कुमार सैनी, सोहनबीर सैनी का कहना है कि शरारती तत्व श्मशान की संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर कस्बे का सौहार्द बिगाड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने पुलिस से श्मशान की तरफ गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed