फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants stole the bike on the pretext of making a reel

Meerut News: रील बनाने के बहाने बाइक लूट ले गए बदमाश

Wed, 24 Jul 2024 07:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Miscreants stole the bike on the pretext of making a reel
हस्तिनापुर। कस्बे के गणेशपुर मार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप दो अज्ञात बदमाश रील बनाने के बहाने दो नाबालिग युवकों से बाइक लूटकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई, परंतु कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी आयुष (15) और आरव (13) मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे परिजनों के कहने पर अपनी बाइक को लेकर कस्बे के भट्ठे के समीप स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यह पेट्रोल डलवाकर गणेशपुर की ओर से अपने गांव जाने लगे। कुछ दूरी पर स्थित स्कूल के समीप पहले से ही घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

पीड़ित आयुष ने बताया कि उक्त लोगों ने उनसे कहा कि तुमने बाइक मॉडिफाइड कराई है और हमें रील बनानी है। यह कहकर आरोपी उनसे जबरन बाइक छीनकर गणेशपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ितों ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सौरव सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और बाइक लूटकर फरार हुए बदमाशों की तलाश कराई गई। पुलिस हस्तिनापुर से गणेशपुर के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। उधर, दिन छिपते ही लूट की घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सौरव सिंह ने बताया ने कहा कि पीड़ित युवक नाबालिग हैं, जिन्हें पहले भी तेज बाइक न चलाने के पुलिस ने निर्देश दिए थे। बाइक लूटकर फरार हुए लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है। बदमाशों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed