फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants robbed two petrol pumps, incidents in Dheerkheda and Parikshitgarh, injured salesmen by beating them

दो पेट्रोल पंपों पर बदमाशों ने की लूटपाट, धीरखेड़ा और परीक्षितगढ़ में वारदात, सेल्समैनों को पीटकर किया घायल

Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed two petrol pumps, incidents in Dheerkheda and Parikshitgarh, injured salesmen by beating them
दो पेट्रोल पंपों पर बदमाशों ने की लूटपाट, धीरखेड़ा और परीक्षितगढ़ में वारदात, सेल्समैनों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

खरखौदा/परीक्षितगढ़। धीरखेड़ा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात तेल डलवाने के बहाने पहुंचे कार सवार हथियारबंद दो बदमाशों ने लूटपाट की और फरार हो गए। वहीं परीक्षितगढ़ में एसआर पेट्रोल पंप पर भी छोटा हाथी सवार चार लोगों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियोें को मारपीट कर घायल कर दिया और नगदी लूटकर ले गए। एसपी देहात ने दोनों घटनाओं को लूट नहीं, मारपीट का मामला बताया है।
क्षेत्र के धीरखेड़ा में स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर बुलंदशहर के स्याना निवासी देवेंद्र और पिंटू सेल्समैन हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे आसमानी रंग की बलेनो कार पहुंची। कार सवार दो युवकों ने 1000 रुपये का तेल डलवाया। देवेंद्र ने पैसे मांगे तो दोनों युवकों ने कार से उतर कर पिस्टल तान दी। जब सेल्समैन ने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने पिस्टल की बट मारकर दोनों को घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों बदमाश सेल्समैन से नकदी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों सेल्समैन को पूछताछ के बहाने अपने कब्जे में ले लिया और मीडियाकर्मियों से भी दूर रखा। खरखौदा पुलिस का कहना है कि घटना फर्जी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षितगढ़ में रामलीला मैदान के पास ही एसआर पेट्रोल पंप है। रावण दहन के बाद लोग घर जाने लगे थे। 9:20 बजे छोटा हाथी सवार चार लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे और डीजल डालने के लिए कहने लगे। पंप के सेल्समैन आशीष चौहान और मनोज ने बताया कि पंप बंद है। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाड़ी में सवार लोगों ने पंप पर तोड़फोड़ की और सेल्समैन आशीष चौहान व मनोज को लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सेल्समैन से पांच हजार रुपये लूूूूूूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और दोनों घायल सेल्समैन को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि खरखौदा और परीक्षितगढ़ में दो अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर देर रात घटनाएं हुई हैं। पुलिस को लूट की सूचना दी गई थी। बलेनो और छोटा हाथी का नंबर भी पुलिस को दिया गया है। दोनों ही घटनाओं में मारपीट की बात सामने आई है। लूट का आरोप गलत है। दोनों थानों में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed