{"_id":"610702348ebc3e8416736c3e","slug":"miscreants-robbed-a-trolley-laden-with-cement-on-the-expressway-meerut-news-mrt550042338","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने सीमेंट से लदा ट्रॉला लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने सीमेंट से लदा ट्रॉला लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने सीमेंट से लदा ट्रॉला लूटा
सरूरपुर (मेरठ)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने राजस्थान से नोएडा के लिए आ रहे सीमेंट से भरे ट्राले को लूट लिया। चालक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया तथा सरूरपुर थाना क्षेत्र में पेड़ बांधकर फरार हो गए। चालक बंधनमुक्त होकर थाना सरूरपुर पहुंचा और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। ट्रॉले में लाखों की कीमत का सीमेंट लदा था।
राजस्थान के जिला अजमेर के गांव जैतपुरा निवासी पुखराज ने बताया कि वह ट्रॉला चालक है। उसने बताया कि 30 जुलाई की शाम वह राजस्थान के बिम्बावाड़ा से ट्रॉले में जेके सीमेंट के 860 बैग लादकर नोएडा के लिए चला था। घटनाक्रम के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढे़ 11 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रॉला दनकौर के पास पहुंचा तो पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उसकी गाड़ी के सामने 10 टायरा गाड़ी लगाकर चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। मारपीट कर उसे गाड़ी में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने दुहाई के नजदीक उसे साथ चल रही दूसरी गाड़ी में डाल लिया। पीड़ित ने बताया कि दुहाई में एक्सप्रेस से उतरने के बाद लगभग दो घंटे गाड़ी चली। इसके बाद बदमाश उसे सरूरपुर के जंगल में पेड़ से बांधकर फरार हो गए। रविवार को वह किसी तरह से बंधन मुक्त हुआ, जिसके बाद बदहवास हालत में सरूरपुर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने पीड़ित चालक का मेडिकल कराते हुए बदमाशों की खोजबीन की। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
चालक की तहरीर पर सरूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना नोएडा में हुई है। चालक को मेरठ में फेंका गया है। बदमाशों का कनेक्शन मेरठ से जुड़ा हो सकता है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। - केशव कुमार, एसपी देहात, मेरठ