फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants looted mobile and cash from a young man near railway gate in Meerut

Meerut: बदमाशों ने युवक से मोबाइल-नगदी लूटी, शोर मचाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर आरोपी फरार

Tue, 23 Jan 2024 10:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jan 2024 10:36 PM IST
सार

Meerut Crime News : मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार रात को एक युवक से मोबाइल और नगदी लूट ली। वहीं, पीड़ित युवक के शोर मचाने पर बदमाश अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Miscreants looted mobile and cash from a young man near railway gate in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में रेलवे फाटक के पास रविवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल व नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


टीपीनगर थाना क्षेत्र में नई बस्ती लल्लापुरा निवासी सागर जाटव पुत्र सुभाष शादी में चढ़त के लिए घोड़ी-बग्गी का काम करता है। रविवार देर रात सागर कंकरखेड़ा में एक शादी की चढ़त कराने के बाद घर जा रहा था। जब युवक रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो वहां पहले से खड़े काली पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सागर को रोक लिया। बदमाशों को देखकर पीड़ित ने भागने का प्रयास किया लेकिन, बदमाशों ने युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने सागर से मोबाइल और करीब नौ सौ रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित युवक थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed