Meerut: युवक को मारी गोली, शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण, फिर फायरिंग करते हुए फरार हुए आरोपी
बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल युवक ने शोर मचा दिया। वहीं युवक की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में छात्र सचिन यादव की हत्या का मामला ठंडा हुआ नहीं कि भावनपुर में एक और युवक हर्ष को गोली मार दी गई। गोली की आवाज और युवक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर वहां पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले घायल की वीडियो बनाई व फिर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने गोली मराने वालों का नाम कालू, शानू व हरीश का बताया है। हर्ष भी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है।
भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव स्याल निवासी हर्ष पुत्र मनोज कुमार बुधवार शाम सात बजे अपने घर से घूमते हुए गांव के बाहर पहुंच गए। आरोप कि वहां पर हर्ष को चार युवक खड़े मिले थे। युवकों की हर्ष से पहले कहासुनी हुई। इसी दौरान एक युवक ने हर्ष को गोली मार दी, जोकि उसकी जांघ में लगी। हर्ष ने शोर मचाया तो आसपास में दौड़ लगा रहे युवक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। युवकों ने हर्ष की वीडियो बनाई और गोली मारने वालों के नाम पते पूछे। हर्ष वीडियो में बता रहा है कि उसे कालू, शानू और हरीश समेत चार लोगों ने गोली मारी है। गोली लगने के बाद उसने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन वह वहीं पर गिर गया।
घेराबंदी होने पर हमलावरों ने लहराएं तमंचे
गोली लगने से घायल हर्ष की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणो ने बताया कि जब वह घायल के समीप पहुंचे तो हमलावरों ने उनके उपर तमंचे तानते हुए वापस जाने की धमकी दी और फिर तमंचे लहराते फरार हो गए। गोली चलने की जानकारी मिलते ही सीओ सदर देहात पूनम सिरोही और इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और काफी देर तक हमलावरों की तलाश मे जंगल मे कांबिग की।
यह भी पढ़ें: Big Action: NIA ने दारुल उलूम देवबंद में पढ़ रहे रोहिंग्या शरणार्थी को उठाया, पूछताछ के लिए साथ ले गई
शराब के ठेके पर गोली चलाने में जेल जा चुका है हर्ष
इंस्पेक्टर भावनपुर के अनुसार हर्ष ने फरवरी महीने में भावनपुर स्थित शराब के ठेके पर मौजूद सेल्समेन पिंटू के ऊपर शराब को लेकर कहासुनी के दौरान अपने साथियों के साथ गोलियां चलाई थीं। रिंकू भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें हर्ष जेल भी गया था। हर्ष पर चार अपराधिक मुकदमे है। पुलिस का दावा है कि हर्ष को गोली मारने वाले उसके ही दोस्त है। जिनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
यह भी पढ़ें: सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात
हर्ष पर चार मुकदमे दर्ज है। दोस्तों ने ही हर्ष को गोली मारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेंगे। - केशव कुमार, एसपी देहात