फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   miscreant surrendered at SSP office in Meerut after Fear of encounter

एनकाउंटर के डर से मेरठ में बदमाश ने एसएसपी ऑफिस पर किया सरेंडर, हत्या के मामले में चल रहा था फरार

Thu, 10 Oct 2019 12:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
miscreant surrendered at SSP office in Meerut after Fear of encounter
आरोपी बदमाश सद्दाम - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में एक तरफ जहां अपराधी बेलगाम हैं वही दनादन हो रहे पुलिस एनकाउंटर के खौफ भी है। इसी क्रम में मुठभेड़ में मारे जाने के डर से मेरठ में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी सद्दाम ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट के इत्तफाकनगर में हसीन उर्फ चीनू की सरेआम हत्या कर दी गई। जुबैर मुठभेड़ कांड के बाद से चीनू और जुबैर के भाई शादाब के बीच शुरू हुई रंजिश गैंगवार में बदल गई। आखिरकार आरोपियों ने चीनू को दबोच लिया और उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन

 

वारदात के दौरान गोली लगने पर चीनू जान बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन हमलावरों ने उसे करीब एक किमी तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए चीनू एक घर में घुसा तो उसे खींचकर बीच सड़क पर गोलियां बरसाकर मार डाला गया।
 
यह भी पढ़ें: यूपी: लिसाडी गेट में हसीन उर्फ 'चीनू' हत्याकांड के मुख्य आरोपी शादाब ने नोएडा में किया सरेंडर

चीनू की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी और पुलिस एनकाउंटर में मारे गए जुबेर के भाई शादाब ने पिछले सप्ताह गुरुवार को नोएडा के सूरजपुर में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद आज दोपहर दूसरे आरोपी सद्दाम ने भी सरेंडर कर दिया। चीनू की हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed