फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehavior with girl at shamli

घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकतें, पीड़िता ने शोर मचाया तो धमकी देकर फरार

Thu, 05 Apr 2018 05:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 05 Apr 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior with girl at shamli
किशोरी के साथ छेड़छाड़

शामली में चार दिन पूर्व दो युवकों ने घर में घुसकर दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उनको बदनीयती से दबोच लिया। शोरशराबा होने पर कई लोग मौके पर आ गए और आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस की। 

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी देवरंजन वर्मा को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 31 मार्च को किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी बीमार पत्नी तथा दो लड़कियां थी। आरोप है कि उसी दौरान दो युवक घर में घुस आए और उन्होंने दोनों किशोरियों के साथ छेड़खानी कर दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने किशोरियों को बदनीयती से दबोच लिया। इस दौरान दोनों किशोरियों ने शोर मचा दिया। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सरेआम कर रहे थे अश्लील हरकतें, एंटी रोमियो टीम ने चार को दबोचा

पुलिस पर जानकारी नहीं देने का आरोप

Misbehavior with girl at shamli
किशोरी के साथ छेड़छाड़

झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी देवरंजन वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 24 फरवरी को उसकी पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस संबंध में थाने में उसी दिन रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। आरोप है 30 मार्च को किशोरी ने उनके मोबाइल पर कॉल कर खुद को सही सलामत होना बताया था, जिसके संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था, लेकिन आज तक उसके बारे में कोई सूचना पुलिस को नहीं दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed