{"_id":"5f70f9d98ebc3e9bea14dcdc","slug":"misbehaving-sister-by-drinking-drugs-city-news-mrt503419822","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर मुंहबोली बहन से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर मुंहबोली बहन से दुष्कर्म
विज्ञापन

परतापुर। मुंहबोली बहन को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर बंगाली युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। रविवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
रिठानी निवासी युवती शहर के एक सिनेमा में कर्मचारी है। लॉकडाउन से पहले उसकी मुलाकात ब्रह्मपुरी स्थित इंद्रप्रस्थ हास्पिटल के पास रहने वाले बंगाली युवक राजीव बाला से हुई। वह उसे मुंहबोली बहन मानने लगा। युवती के घर उसका आना जाना होने लगा। शनिवार को युवती के मां-बाप ड्यूटी पर गए हुए थे। राजीव बाला युवती के घर पहुंचा। उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोश होने पर उसने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शाम परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। वह आरोपी के घर पहुंचे, जिस पर आरोपी ने उन्हें जान से मरने की धमकी दी। पीड़िता रविवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद