फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minor girls sexual assault case, The accused Vimal Chand was presented in Meerut court

बच्चियों से हैवानियत करने वाला आरोपी कोर्ट में पेश, वकीलों ने पुलिस के सामने जमकर पीटा

Fri, 03 May 2019 07:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Minor girls sexual assault case, The accused Vimal Chand was presented in Meerut court
वकीलों ने पुलिस के सामने आरोपी को पीटा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बच्चियों से यौन शोषण के मामले में दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान वकीलों ने पुलिस की मौजदूगी में आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद अन्य थानों की पुलिस भी कचहरी में बुलाई गई और आरोपी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।  

विज्ञापन


बता दें कि बच्चियों से दरिंदगी के मामले में आज आरोपी विमल और ब्लैकमेलर टेक्नीशियन को कोर्ट में पेश किया गया। वहीं दोनों आरोपियों पर चाइल्डलाइन, पीड़िता की मां और पुलिस की तरफ से तीन मुकदमे दर्ज कराए गए है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ था आरोपी गिरफ्तार
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार में बच्चियों से दरिंदगी के आरोपी विमल चंद को जैसे ही क्राइम ब्रांच गिरफ्तार करने पहुंची तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच कुछ लोगों ने कहा कि बदमाश विमल चंद को जबरन उठाकर ले जा रहे हैं। इस बीच एक रिटायर्ड अधिकारी भी वहां पहुंच गया। लेकिन जब आसपास के लोगों को आरोपी विमल चंद की करतूत का पता चला तो लोग पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे ही क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रभारी वरुण शर्मा के साथ बीमा कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी विमल चंद के घर को घेर लिया। विमल ने गेट खोला तो क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे काबू में कर लिया। क्राइम ब्रांच नाम-पता पूछते हुए कहा कि थाने चलने को कहा तो विमल चंद ने शोर मचा दिया कि कुछ लोग मुझे अपहरण करके ले जा रहे हैं। मुझे जान का खतरा है। कभी भी मेरे साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

शोर मचने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंचने शुरू हो गए। घर के पास ही रहने वाले पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी ने वहां पहुंचकर जब क्राइम ब्रांच की टीम से उनका परिचय लिया और विमल चंद को ले जाने का कारण पूछा तो क्राइम ब्रांच के सिपाही ने कहा कि हम बदमाश नहीं, क्राइम ब्रांच मेरठ से हैं। 

इसके बाद भी लोगों को विश्वास नहीं हुआ। जिसके बाद एक सिपाही ने अमर उजाला अखबार की प्रति दिखाते हुए कहा कि विमलचंद की यह करतूत है। इस पर लोगों ने हैरानी के साथ कहा कि विमल चंद इस उम्र में बच्चियों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत भी कर सकता है। 

बाद में जब क्राइम ब्रांच की टीम ने बताई हैवान की करतूत, तो पीछे हट गए पड़ोसी 
पुलिसकर्मियों ने रिटायर्ड अधिकारी से कहा कि हमारे साथ एके-47 के साथ पुलिसकर्मी हैं। जिसके बाद लोगों को यकीन हुआ कि यह पुलिस टीम सादा कपड़ों में है। हैवान की करतूत सामने आने पर लोग पीछे हट गए। पुलिस ने विमल चंद की कोठी सील कर दी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed