फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minor girl raped, accused arrested

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 20 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Minor girl raped, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शनिवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। आरोपी के चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में नाबालिग किसी तरह घर पहुंची और उसने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इसके साथ ही आरोपी का नाम और पते के बारे में बताया। इसका पता लगते ही पुलिस ने कमल विहार कॉलोनी से आरोपी शिवम निवासी कमल विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

------
सामूहिक दुष्कर्म में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 12 अप्रैल को परिजनों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने बेहट अड्डे के पास से आरोपी मोहित निवासी बादलपुर को गिरफ्तार किया है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी गौरव निवासी विक्रांत विहार कॉलोनी को मिनी बाईपास स्थित नयागांव चौराहे से पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed