UP: मंत्री संजय निषाद का विवादास्पद बयान, बोले-मदरसों से मिलते है आतंकियों व अपराधियों के लिंक
मत्स्य पालन विभाग के मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बापत में मुस्लिमों व मदरसों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के पास से मस्जिदों को हटाया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में मत्स्य पालन विभाग के मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि अगर सरकार मदरसों का सर्वे कराया जा रहा है तो इसपर इतना बवाल करने की जरूरत नहीं है। मदरसों से आतंकियों व अपराधियों के लिंक मिलते है। सरकार चाहती है कि मदरसों को नियमों के अनुसार चलाया जाए, जिससे वहां बेहतर पढ़ाई मिल सके। वह बुधवार को बागपत में पहुंचे थे।
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मदरसों में उन्माद करना ही पढ़ाया जाता है, लेकिन अब मदरसों की हालत सुधारकर बच्चों को बेहतर ज्ञान दिलाया जाएगा। जिससे मदरसों के ऊपर से दाग भी धुल जाएगा और यह मुस्लिमों के लिए खुशी की बात होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: मेरठ में दिनदहाड़े हत्या से दहला नौचंदी इलाका, घर में घुसकर युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
उन्होंने कहा कि मदरसों को लेकर भडक़ाऊ बयान देने वाले मौलाओं के खिलाफ अब उनकी ही बिरादरी खड़ी हो गई है। क्योंकि सच्चर कमेटी कि रिपोर्ट कहती है कि सबसे ज्यादा गरीब मुसलमानों में है और उनको गरीब बनाने वाले भी उनके ही लोग है। उनके ही लोगों ने हाथी व साईकिल की सरकार बनवाई और इन सरकारों ने गरीब बढ़ाए। अब इनको राशन देकर सरकार को खिलाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से अयोध्या में मस्जिद हटाकर राम मंदिर बन रहा है। इस तरह ही देशभर में मंदिरों के पास से मस्जिदों को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने ज्ञानवापी मामले में कहा कि इसमें मदद करने वाला हर कोई बधाई का पात्र है, क्योंकि यह केवल भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था और रावण राज खत्म हो गया था।
इस तरह ही संजय निषाद को मोदी व योगी ने गले लगाया है और यहां कांग्रेस, बसपा, सपा का राज खत्म हो गया है। लोगों ने इनके बटन दबाने ही बंद कर दिए है।