फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State Satyapal Singh praised Amar Ujala Aparajita Abhiyan

मंत्री ने जमकर की 'अपराजिता अभियान' की सराहना, कहा- महिलाओं के संकल्प से जीवंत रहती है संस्कृति

Fri, 23 Nov 2018 04:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Nov 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Satyapal Singh praised Amar Ujala Aparajita Abhiyan
राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपराजिता अभियान की सराहना - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठाना और उन्हें एकसूत्र में बांधना अमर उजाला का पवित्र कार्य है। जिस समाज में महिलाएं संकल्प लेती हैं, उस समाज की संस्कृति हमेशा के लिए जीवंत रहती है। 

विज्ञापन

 
दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स का आगाज किया। इस दौरान डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास महिलाओं को नई दिशा देने का काम करेगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, कानून की जानकारी देने, स्वास्थ्य के विषय में बताने और आत्मरक्षा कैंप के जरिए यह बेहतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा क्षेत्रीय महिलाओं ने खेल के मैदान के अलावा राजनीति, कृषि, समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ान भरी है। ऐसे में बेटियों के लिए अपराजिता अभियान उनके भविष्य को और अधिक बेहतर बनाने में कामयाब होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा अभियान महिलाओं को यह अटूट बंधन में बांधने का काम करेगा। जिस समाज की महिलाएं संकल्प लेती हैं, उस समाज की संस्कृति हमेशा के लिए जीवंत रहती है, सुरक्षित रहती है। यह अभियान कारगर साबित होगा।
 
इस दौरान अलका तोमर, विनीत चौधरी, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, अजय चौधरी, ठाकुर प्रदीप सिंह और मीडिया प्रभारी अजय गोयल मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed