फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State honored Preeti Pal

Meerut News: राज्यमंत्री ने प्रीति पाल को किया सम्मानित

Thu, 10 Oct 2024 06:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Minister of State honored Preeti Pal
मेरठ/मवाना। स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन व आईआईएमटी विवि की ओर से पैरालंपिक में पदक प्राप्त करने वाली प्रीति पाल को ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने सम्मानित किया। माल रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रीति ने पैरालंपिक में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है। इस दौरान आईआईएमटी विवि के प्रतिकुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल, कार्यक्रम आयोजक नमन भारद्वाज आदि ने उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रतिपाल के अलावा सचिन, फातिमा, जैनब आदि खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

वहीं, गांव तिगरी में पाल समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने प्रीतिपाल को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रीतिपाल को 51 हजार रुपये आशीर्वाद के रूप में दिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाशपाल, सत्यपाल सिंह पाल पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मुजफ्फरनगर, तरुणपाल जिला पंचायत सदस्य मुजफ्फरनगर, विनोद कुमार आर्य रहे। इस दौरान वीरपाल, प्रेम सुंदर, विजयपाल सिंह, प्रवीन पाल, मोहित पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed