फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State furious over sluggish pace of construction at sports university.

Meerut News: खेल विश्वविद्यालय में निर्माण की सुस्त रफ्तार पर भड़के राज्यमंत्री

Wed, 02 Sep 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Minister of State furious over sluggish pace of construction at sports university.
सरधना। सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते र
- निर्माण कार्य की लेट लतीफी पर अधिकारियों से मांगा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने निरीक्षण किया। हेल्थ सेंटर से शुरू हुआ निरीक्षण एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, मैस और बॉयज हॉस्टल तक पहुंचा। कई स्थानों पर निर्माण कार्य में अपेक्षित फिनिशिंग नहीं मिलने और काम की रफ्तार धीमी पाए जाने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई।
राज्यमंत्री ने पैदल एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक पहुंचकर निर्माण की स्थिति देखी। उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक, मैस और बॉयज हॉस्टल में भी निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई जगह फिनिशिंग का काम अधूरा मिला। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए और गुणवत्ता के साथ फिनिशिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

बॉयज हॉस्टल के बेसमेंट में निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास द्वार की व्यवस्था नहीं मिलने पर राज्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जवाब मांगा। संबंधित अधिकारी इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। भवन में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा कराने और मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। खेल सचिव एलवाई सुहास ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। बेसमेंट में आपात स्थिति से निपटने के इंतजामों की कमी सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इससे पूर्व खेल विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत सहित अन्य अधिकारियों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर हार्वेस्टिंग समेत अन्य कार्य भी देखे
खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने विश्वविद्यालय परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था दिपांशु प्रमोटर एंड बिल्डर्स के अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि काम की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। मैनपावर बढ़ाकर निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed