Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State for Jal Shakti Dinesh Khatik had returned the escort before, had warned of resignation

UP: जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पहले भी लौटाई थी एस्कॉर्ट, इस्तीफे की दी थी चेतावनी, पढ़ें किस बात पर था टकराव

Wed, 20 Jul 2022 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Jul 2022 11:36 AM IST
सार

दिनेश खटीक का आरोप है कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी संस्तुति पर एक भी तबादला नहीं किया। खटीक से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद था। सूत्रों के मुताबिक वह सरकार के सौ दिन पूरे होने के बाद भी कामकाज न मिलने से नाराज थे।

विज्ञापन
Minister of State for Jal Shakti Dinesh Khatik had returned the escort before, had warned of resignation
दिनेश खटीक - फोटो : amar ujala

विस्तार

तबादलों को लेकर नाराज चल रहे जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर ने मंगलवार रात सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी। खटीक का आरोप है कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उनकी संस्तुति पर एक भी तबादला नहीं किया। खटीक से संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद था। सूत्रों के मुताबिक वह सरकार के सौ दिन पूरे होने के बाद भी कामकाज न मिलने से नाराज थे।
विज्ञापन


मेरठ में जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने और एस्कॉर्ट वापस करने की चर्चा मंगलवार रात तेजी से फैल गई। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस की एस्कॉर्ट को वापस भेजा है। पिछले महीने ही उन्होंने पुलिसवालों पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर हुए टकराव के बाद इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी और एस्कॉर्ट को वापस भेज दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Crime: बागपत में दिन निकलते ही वारदात, खेत में चारा लेने गए किसान को गोली मारी, हमलावर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

चार जून 2022 को गंगानगर में टेंट व्यापारी कोमल कुमार के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें सिपाही आकाश और विकास पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिस पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इसी को लेकर मंत्री और इंस्पेक्टर में नोकझोंक भी हुई थी।

पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर दिनेश खटीक ने इस्तीफा देने के लिए प्रेस वार्ता भी बुला ली थी। बाद में अफसरों ने बातचीत कर मामला शांत किया था। उस समय मंत्री की नाराजगी दूर कर टेंट व्यापारी की तहरीर पर दो सिपाहियों पर लूट, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। हालांकि सिपाहियों की तरफ से भी टेंट व्यापारी पर डकैती का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था।

भाजपा की प्रदेश इकाई ने भी मांगी थी मामले की रिपोर्ट
भाजपा की प्रदेश इकाई ने क्षेत्रीय इकाई से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की थी। दिनेश खटीक ने ट्वीट भी किए थे कि पुलिस सरकार को फेल करने में जुटी है। कहा था कि थानों में वसूली और उत्पीड़न चल रहा है। न्याय नहीं है।

दिनेश खटीक का पुलिस और प्रशासन से टकराव का रिश्ता पुराना रहा है। पिछले कार्यकाल में भी कार्यकर्ताओं की पैरवी करते हए उनके कई ऑडियो वायरल हुए थे, लेकिन संगठन का भरोसा उन पर बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed