फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State for Energy to review power crisis today.

Meerut News: बिजली संकट पर ऊर्जा राज्यमंत्री आज करेंगे समीक्षा

Mon, 27 Jul 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Energy to review power crisis today.
मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत मंगलवार को मेरठ आएंगे। वे बिजली संकट के मामले में पीवीवीएनएल मुख्यालय ऊर्जा भवन में डिस्कॉम के 14 जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें प्रबंध निदेशक, निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। समीक्षा बैठक के लिए मेरठ शहर में पिछले दिनों गहराए बिजली संकट से लेकर कांवड़ यात्रा की तैयारियों तक पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। केबल और ट्रांसफार्मरों के जल्दी जलने का मामला भी उठाया जाएगा। मेरठ के जनप्रतिनिधि भी विद्युत समस्याओं को लेकर विद्युत अधिकारियों की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने भी शासन के सामने मेरठ के बिजली संकट को उठाया। ऐसे में इस समीक्षा बैठक को अहम माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed