फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State Anil Sharma reached Meerut and targeted the so called leaders of farmers

यूपी: मेरठ पहुंचे पर्यावरण राज्यमंत्री, बोले- तथाकथित किसान नेताओं के पास है आय बढ़ाने का तरीका

Fri, 20 Aug 2021 12:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Aug 2021 12:58 PM IST
सार

राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने मेरठ के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा के आवास पर पहुंचकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने सबसे पहले विमल शर्मा को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इसके बाद तथाकथित किसान नेताओं पर हमला बोला।

विज्ञापन
Minister of State Anil Sharma reached Meerut and targeted the so called leaders of farmers
मेरठ पहुंचे वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में नवनियुक्त भाजपा के जिला अध्यक्ष के आवास पर शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री पहुंचे। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसान आंदोलन में बैठे तथाकथित किसान नेताओं से बेहतर किसानों की आय बढ़ाने का तरीका कोई नहीं जानता। कुछ सालों में ही 25 बीघा से 200 बीघा जमीन तथाकथित किसान नेता की हो गई।

विज्ञापन


वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने मेरठ के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा के आवास पर पहुंचकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने सबसे पहले विमल शर्मा को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा 2022 के चुनाव में पिछले लक्ष्य से भी अधिक सीट हासिल करेगी। यह लक्ष्य जनता ने पार्टी के लिए निर्धारित किया है। दिन प्रतिदिन पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा आंदोलन खत्म करना या नहीं करना तथाकथित किसान नेताओं के हाथ में है। तथाकथित किसान नेता कहते हैं कि सरकार किसानों की आय नहीं बढ़ा रही। लेकिन, इन तथाकथित किसान नेताओं से बेहतर आय बढ़ाने का तरीका कोई नहीं जानता। कुछ ही सालों में 25 बीघा जमीन से 200 बीघा जमीन तथाकथित किसान नेता की हो गई। इस फॉर्मूले से वह देश के किसान की आय बढ़ा सकते हैं। लेकिन, खुद किसानों को इस फॉर्मले के बारे में किसानों को नहीं बताते और सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसान हित में कार्य कर रही है। कृषि कानून से किसानों को फायदा है। लेकिन, तथाकथित किसान नेता अपने फायदे के लिए किसानों को बहकाने का कार्य कर रहे हैं। आंदोलन में किसान नहीं बल्कि वह लोग हैं। जिनकी, कृषि कानून लागू होने से दुकानें बंद हो गई हैं। 

वहीं पर्यावरण के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि सरकार शहरों को प्रदूषित होने से बचा रही है। इसको लेकर कड़े नियम लागू किए गए हैं। समय-समय पर संबंधित विभागों को दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। प्रदूषण की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। जल्द ही गन्ने के दाम भी बढ़ाए जाएंगे। इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, भंवर सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, विक्की शर्मा, देवेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed