फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State and officials stuck till late night, Mahapanchayat will not be held in Palda

Meerut News: देर रात तक डटे राज्यमंत्री व अधिकारी, पलड़ा में नहीं होगी महापंचायत

Tue, 18 Apr 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 18 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Minister of State and officials stuck till late night, Mahapanchayat will not be held in Palda
मवाना/मेरठ। पलड़ा गांव में हुए विशु हत्याकांड के मामले में मंगलवार को होने वाली महापंचायत रद्द कर दी गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ देर शाम राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से लेकर अन्य ग्रामीणों से बातचीत की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विशु की परिजनों की तरफ से एडीएम प्रशासन को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद परिवार व अन्य ग्रामीणों ने महापंचायत को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल, गुर्जर समाज की तरफ से महापंचायत बुलाई गई थी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के भी पसीने छूटे हुए थे, क्योंकि विशु हत्याकांड के बाद जो बवाल हुआ था तभी से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार और एसपी देहात कमलेश बहादुर दोपहर बाद गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीणों से बातचीत की। देर रात करीब साढ़े आठ बजे राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी विशु के घर पहुंच गए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल ने पीड़ित परिवार की तरफ से बात रखी। मांग करते हुए कहा कि फरार चल रहे आरोपियों को जल्दी पकड़ा जाए। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाए, विशु के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दी जाए, विशु की छह माह की बेटी की निशुल्क शिक्षा, परिवार और गवाहों को सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा बवाल के मामले में जो केस दर्ज किए गए हैं उन्हें खत्म कराया जाए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार और गवाहों को मिली सुरक्षा
राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि कई आरोपी पकड़े जा चुके हैं और कुछ फरार चल रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि 20 अप्रैल को विशु की शोक सभा होगी, उससे पहले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अन्य मांगें भी 20 अप्रैल से पहले पूरी हों। एक करोड़ की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई जाएगी। इस पर पीड़ित परिवार और गवाहों को तुरंत ही सुरक्षा दे दी गई। जिसके बाद विशु के पिता रामवीर ने कहा कि वह राज्यमंत्री के आश्वासन से सहमत है और मंगलवार को महापंचायत नहीं होगी। सभी मांगों को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन भी एडीएम प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान डा. योगेश प्रधान, ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह भी मौजूद रहे। उधर, सीओ आशीष शर्मा ने महापंचायत की घोषणा करने वाले आकाश गुर्जर से बातचीत की। इस पर आकाश गुर्जर ने आश्वासन दिया कि जब विशु के पिता ने महापंचायत से मना कर दिया है तो महापंचायत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पीड़ित परिवार और गवाहों को सुरक्षा दे दी गई। अन्य मांगों को लेकर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है। विशु के परिजनों और ग्रामीणों ने महापंचायत को रद्द कराने का आश्वासन दिया है। गांव में महापंचायत नहीं होगी।
- कमलेश बहादुर, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed