फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Dharampal held review meeting, gave instructions to plant trees along with tree guards in gaushalas

UP: मंत्री धर्मपाल सिंह ने की समीक्षा बैठक, गौशालाओं में ट्री गार्ड सहित इन पेड़ों को लगाने के दिए निर्देश

Fri, 21 Jul 2023 05:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

Meerut News : मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गौशालाओं में पीपल, पाकड़, बरगद, जामुन, गूलर के पेड़ ट्री गार्ड सहित लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Minister Dharampal held review meeting, gave instructions to plant trees along with tree guards in gaushalas
महिला कर्मचारी को लैपटॉप देते मंत्री व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री व मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गौशालाओं की स्थिति, भूसा, हरा चारा, पानी, पशुओं के लिए दवाओं की व्यवस्था व टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

विज्ञापन


उन्होने कहा कि हर गौशाला में पीपल, पाकड़, बरगद, जामुन, गूलर के पेड़ ट्री गार्ड सहित लगाए जाए। उन्होंने भेड़, बकरी, सूकर और मुर्गी पालन में दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में पूछा और अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को लैपटॉप का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन

मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी से खरीफ की फसलों में क्या बुवाई चल रही है, इसकी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिवर्ष रबी व खरीफ की फसलों को लेकर बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी व एसएसपी को निर्देशित करते हुए कहा कि चारागाह भूमि को चिन्हित कर उन्हें कब्जामुक्त करें और उस भूमि पर मोटे अनाज, पशुओं के लिए नेपियर घास, हरा चारे की पैदावार की जाए। 

मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को प्रत्येक घर को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा केंद्रों पर एंटीवेनम इंजेक्शन व डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मच्छरदानी का वितरण, एंटी लार्वा का छिड़काव और बीमारी न फैले इसके लिए उचित प्रबंध किए जाए।

विज्ञापन

मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारी से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कितने घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है, इसकी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिलने पर उसे जल्द से जल्द बदला जाए। साथ ही कहा कि ढीले विद्युत तारों को कसवाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

इसके बाद उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कार्ड व राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। डीसी मनरेगा से अमृत सरोवरों की स्थिति व मनरेगा में किए गए अच्छे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हर ग्राम पंचायत में मनरेगा के माध्यम से गायों को रखने के लिए गौशेड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से शहर की सफाई व्यवस्था व जल भराव की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed