फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mini slatter house caught in lisadi gate

बाहर बोर्ड लगा था मकान बिकाऊ है, अंदर चल रहा था अवैध पशु कटान

Tue, 06 Aug 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
mini slatter house caught in lisadi gate
मेरठ। लिसाडी गेट क्षेत्र में अवैध पशु कटान धड़ल्ले से चल रहा है। सोमवार को पुलिस ने ऊंचा सद्दीक नगर में एक ऐसे मकान पर कटान होता पकड़ा, जहां बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ लिखा था। आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि वहां करीब चार क्विंटल मीट और गोवंश समेत छह पशु मिले।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को ही इस इलाके में मीट के गोदाम से पांच क्विंटल मीट पकड़ा गया था, जहां दूध की डेरी की आड़ में कटान हो रहा था। सोमवार को भी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि ऊंचा सद्दीक नगर में एक मकान में पशु काटे जा रहे हैं जबकि मकान के बाहर मकान बिकाऊ लिखा है ताकि लोग समझें कि यहां कोई नहीं रह रहा। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान का अंदर से गेट लगा था। पुलिस दीवार फांदकर अंदर पहुंची तो कटान कर रहे आरोपी छत से होते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

पड़ोस के घर में भी कटान
पुलिस ने इस मकान से काफी मात्रा में मीट और जिंदा पशु बरामद किए। जिस मकान में कटान हो रहा था उसके मालिक का पता जानने के लिए एक पुलिसकर्मी बराबर के मकान में गया तो हैरान रह गया। उस मकान में भी एक पशु कटा और एक जिंदा मिला। पता करने पर पुलिस को लोगों ने बताया कि दोनो मकान राशिद पुत्र निजाम के हैं। एक मकान पर वह मकान बिकाऊ लिखकर अपने भाईयों आशु और आसिफ के साथ मिलकर काफी दिनो से कटान कर रहा है। वहीं, पुलिस ने बताया कि राशिद और उसके भाई आरिफ के गोदाम पर 29 जुलाई को भी छापा मारा था। तब भी अवैध कटान होता मिला था। मौके से दोनो भाई फरार हो गए थे। उसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा था। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली खां ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध कटान नही होने दिया जाएगा। अवैध कटान करने वालों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed