फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Millions of crackers recovered

लाखों का पटाखा बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते आधे रह गए पटाखे  

Tue, 17 Oct 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 17 Oct 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
Millions of crackers recovered
फाइल फोटो
नौचंदी पुलिस ने सोमवार रात शास्त्रीनगर में गोयल टेंट हाउस से लाखों के पटाखे तो पकड़ लिए, लेकिन पुलिस चौकी तक पटाखों की संख्या आधी रह गई। सिपाहियों ने पूरे मामले को दबाने के लिए पटाखों को एक प्राईवेट गाड़ी में रखकर भिजवा दिया। बाद में मामला प्रकाश में आने पर एसपी सिटी ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्रीनगर सेक्टर-8 में एक मकान की छत पर चोरी से पटाखे बेचे जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने गोयल टेंट हाउस के यहां छापा मारा तो छत से भारी संख्या में आतिशबाजी का सामान बरामद किया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। पटाखे बेचने वाले भी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि एक सिपाही ने भारी संख्या में पटाखे एक प्राईवेट कार में रख दिया।
विज्ञापन


एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस पटाखों से भरे बोरों को जैदी फार्म चौकी पर ले आयी। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह का कहना है कि मौके से लगभग दो लाख के पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस पर पटाखे बचाकर रखने का आरोप गलत है। गोयल टेंट हाउस के मालिक सुमित गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी सिटी  मानसिंह चौहान ने बताया कि कुछ लोगों ने बताया कि पटाखे मौके से ज्यादा पकड़े गये थे। यदि पुलिस ने पटाखों में हेराफेरी की तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 


एक सिपाही की भूमिका संदिग्ध
नौचंदी थाना परिसर में एक सिपाही अपने परिवार के साथ आवास में रह रहा है। सिपाही का जिले से ट्रांसफर हो चुका है। पहले भी सिपाही विवादों में रहा है। चर्चा रही कि सिपाही ने थाना पुलिस से साठगांठ कर पटाखों को हटा दिया। सिर्फ पांच बोरे ही पटाखे एसओ के सामने दिखाए गए हैं। 

             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed