फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Million robbery

पशु व्यापारी के घर एक करोड़ का डाका  

Wed, 26 Oct 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 26 Oct 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Million robbery
पशु व्यापारी के घर डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
हथियारों से लैस बदमाशों ने सोमवार रात जानी थाना क्षेत्र के धौलड़ी गांव में पशु व्यापारी के घर करीब एक करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने पूरे परिवार को अलग-अलग बंधक बनाकर चार घंटे तक घर खंगाला। डेढ़ दर्जन बदमाश 17 लाख कैश, ढाई किलो सोना और नौ किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। डाके की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह एसएसपी समेत सभी अफसरों ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धौलड़ी गांव में महफूज के पांचों पुत्र आस मोहम्मद, अनस, कासिम, नाजिम और दानिश पशु व्यापारी हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे आठ बदमाश छत के रास्ते से घर में कूदे। जबकि अन्य छह बदमाशों ने बाहर की तरफ से घर में घुसे। बदमाशों ने घर में घुसते ही आस मोहम्मद व उसकी पत्नी समा और तीन मासूम बच्चों को बंधक बना लिया। उसके बाद तीन बदमाश दूसरे कमरे में पहुंचे, जहां पर अनस को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने महफूज, उसके बेटी व अन्य तीनों बेटों को भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने परिवार के 11 लोगों को एक कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद आधी रात तीन बजे तक बदमाशों ने घर का कोना-कोना खंगाला। जिस कमरे में बदमाश लूट मचाते, वहां रखे सामान के बारे में परिवार के लोगों से जानकारी लेते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन तोड़ डाले
बदमाशों
ने परिवार के सभी लोगों के मोबाइल फोन छीनकर उन्हें जमीन पर पटककर तोड़ डाला। ताकि कोई किसी को फोन न कर सके। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मुख्य गेट की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। इसके बाद परिवार ने बंधन मुक्त होकर शोर मचाया तो ग्रामीणों की सूचना पर जानी थाना पुलिस पहुंची। 

धौलड़ी गांव बना छावनी 
पशु
व्यापारी के मकान में डकैती की जानकारी लगने पर एसएसपी जे. रविंदर गौड़, एसपी देहात डॉ. प्रवीन रंजन और सीओ सरधना चंद्रपाल सिंह यादव पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिंगर एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाएड को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। एसएसपी ने इस घटना में क्राइम ब्रांच को लगाया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 


पूर्वजों के थे जेवरात
पुलिस
के अनुसार पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाश 17 लाख कैश, ढाई किलो सोने के जेवरात और नौ किलो चांदी के जेवरात समेत करीब एक करोड़ का सामान लूटकर ले गए। अधिकांश जेवरात उनके पूर्वजों के भी थे। दो बेटों की शादी हो चुकी है, जिनकी बहुओं के जेवरात हैं। परिवार के पांच सदस्य पशु व्यापारी हैं तो उनके पास इतना कैश तो अक्सर रहता ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed